Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Charu Asopa Viral Video: सुष्मिता सेन की Ex भाभी चारु की हालत पर मचा बवाल, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी…
  • एंटरटेनमेंट

Charu Asopa Viral Video: सुष्मिता सेन की Ex भाभी चारु की हालत पर मचा बवाल, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी…

Hema Gupta April 12, 2025

Charu Asopa Viral Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री चारु असोपा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल हि में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि चारु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अब अपना गुजारा कपड़े बेचकर करती हैं। इस वजह से एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

Read More: Hema On Sunny Jaat Movie: फिल्म ‘जाट’ की सफलता पर सौतेली मां हेमा का रिएक्शन, चौंके लोग…

लोग उनके एक्स हसबैंड के परिवार को ट्रोल कर रहें थे। ऐसे में सुष्मिता सेन के भाई या यूं कहे चारु के पति राजीव सेन का इस पर रिएक्शन सामने आया हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि वो कोई आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हैं।

Charu Asopa Viral Video: चारु असोपा का वीडियो वायरल..

हाल ही में सोशल मीडिया पर चारु असोपा के कुछ वीडियोज सामने आए जिनमें वह अपने पुराने कपड़े बेचती नजर आ रहीं हैं। इन वीडियोज लोग कयास लगा रहें हैं कि चारु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अब वो अपना खर्च चलाने के लिए कपड़ों का बिजनेस कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

Charu Asopa Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा सेन परिवार…

चारु असोपा की वीडियो सामने आते ही उनकी आर्थिक स्थिति के बारें में बात करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सुष्मिता सेन के परिवार को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। यूजर ने कहा कि इतने बड़े परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद चारु को इस स्थिति का सामना क्यों करना पड़ रहा है? हालांकि राजीव सेन के बयान से स्पष्ट हो गया है, वीडियो का दावा झूठा है।

कुछ ने वीडियो देख एक्ट्रेस चारु की की तारीफ…

Charu Asopa Viral Video: चारु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि..

चारू ने कहा, ‘मैं अपने होमटाउन बीकानेर शिफ्ट हो चुकी हूं। अभी पेरेंट्स के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है।’

‘मुंबई में एक महीने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख तक पहुंच जाता था – किराया, खर्चा सब मिलाकर। ऊपर से जब मैं शूटिंग के लिए नायगांव जाती थी तो जियाना को नैनी के भरोसे छोड़ना मुझे अच्छा नहीं लगता था। वो बहुत मुश्किल हो जाता था। इसलिए मैंने पूरी प्लानिंग के साथ बीकानेर शिफ्ट होने का फैसला लिया। ये कोई जल्दबाजी में लिया गया कदम नहीं था।’

आगे कहा था कि….

 ‘जब भी कोई इंसान नई शुरुआत करता है, तो स्ट्रगल तो होती ही है। मेरे साथ भी वही हो रहा है। मैं खुद ऑर्डर ले रही हूं, पैकेजिंग कर रही हूं, स्टॉक संभाल रही हूं – सब कुछ खुद कर रही हूं। जब एक्टिंग शुरू की थी, तब भी काफी मेहनत की थी। अब ये काम इसलिए शुरू किया है ताकि मैं जियाना पर पूरा ध्यान दे सकूं, और इसमें कुछ गलत नहीं है।’

राजीव का रिएक्शन आया सामने…

‘चारु की फाइनेंशियल कंडीशन बिल्कुल ठीक है’ – राजीव

राजीव सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि चारु की आर्थिक स्थिति खराब नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया पर दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि-

“चारू अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज ट्रिप पर गई थीं, जो कि काफी महंगी होती है। इस ट्रिप में उन्होंने ही सभी के टिकट्स की पेमेंट की थी। ऐसे में फिर ये आर्थिक तंगी कहां से आ गई?”

Charu Asopa Viral Video: राजीव सेन ने आगे बताया कि,

“चारू बीकानेर में घर खरीदने की सोच रही हैं या शायद पहले ही खरीद चुकी हैं, जिसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। यहां तक कि लोन के साथ भी संपत्ति खरीदना सस्ता नहीं होता। इसके अलावा अगर वह क्रूज और अपनी नियमित खरीदारी कर रही हैं।

जैसा कि उनके रूटीन व्लॉग्स में देखा गया है तो यह साफ रूप से दिखाता है कि वह आर्थिक रूप से कोई स्ट्रगल नहीं कर रही हैं, क्योंकि कोई इंसान वास्तव में आर्थिक तंगी में हो, वो संपत्ति खरीदने के बारे में नहीं सोचेगा।”

‘मेरी बेटी जिआना को मुझसे दूर रखा जा रहा है’ – राजीव

राजीव सेन ने अपनी बेटी जिआना को लेकर बात करते हुए कहा कि-

“चारु ने मेरी बेटी को मुझसे दूर रखने में महारत हासिल कर ली है। मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि सबसे ज्यादा असर हमारी बेटी पर पड़ रहा है। मैंने आखिरी बार जिआना को जनवरी में देखा था। जब मैं दिल्ली में था, मैंने चारु से पूछा था कि क्या मैं बीकानेर आकर जिआना से मिल सकता हूं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  tehri garhwal rain bus truck-debris disaster : टिहरी गढ़वाल में बारिश का कहर: बस और ट्रक मलबे में दबे
Next: ⚠️ देशभर में UPI सेवाएं ठप: Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं हो रहे लेनदेन

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.