Punjab Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं।
CM मान, केजरीवाल को धमकी
इसी के साथ ईमेल में पंजाब के CM भगवंत मान, DGP गौरव यादव, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Punjab Chandigarh Bomb Threat: कोर्ट में धमाका
इसके अलावा मोहाली कोर्ट, फिरोजपुर में कोर्ट कांप्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू को भी नष्ट करने की धमकी दी गई। मोहाली कोर्ट को तुरंत खाली करवा दिया गया और दोपहर 3 बजे तक एंट्री बैन कर दी है।
स्कूलों में छुट्टी नहीं
हालांकि, Email के जरिए आए दिन मिल रही धमकियों को स्कूलों ने गंभीरता से नहीं लिया। जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई। बच्चे और स्टाफ स्कूलों में रुका और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि Email के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच में शामिल है। वहीं, CM भगवंत मान ने कहा है कि हम गंभीर हैं। इनकी जांच चल रही है।

Email में क्या लिखा?
धमकी वाली Email में लिखा – जालंधर के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचा लो। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। देह सिवा बर मोहे स्टार्ट, जन-गण-मन बंद कर दो। बम और ग्रेनेड से हमला होगा, स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में धमाका होगा। mail में आगे लिखा – खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह किया जाएगा। खालिस्तान वोटों से और बम से। बम या ग्रेनेड हमले में CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से नष्ट करेंगे।
