Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मंच सज चुका है और भारतीय टीम ने रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी में जमकर प्रैक्टिस की। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। जानकारी के अनुसार, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

आपको बता दें कि 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज़ होगा। और चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पकिस्तान और न्यजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। 1998 में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच की शुरुआत हुई थी, जिसका मकसद था इस खेल के विकास के लिए फंड इकट्ठा करना, लेकिन इसकी लोकप्रियता फिर बढ़ती ही चली गई।

Champions Trophy 2025: हार्दिक के एक शॉट से पंत के घुटने पर आई चोट
पंत को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई। पंड्या के एक दमदार शॉट से गेंद ऋषभ पंत के बाएं घुटने पर जा लगी और वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका तुरंत ट्रीटमेंट किया। पंत शुरू में तो दर्द में थे और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी और पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए वापस आ गए। अभ्यास के दौरान कोहली ने काफी फोकस दिखाया, जबकि रोहित भी अच्छे मूड में नजर आए।

रविवार को प्रैक्टिस के दौरान वरुण चक्रवर्ती। वरुण को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया है।
पहले भी पंत के घुटने पर लगी थी गंभीर चोट
दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में पंत के घुटने में काफी गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने ठीक होने के बाद कमबैक किया, लेकिन अब फिर से घुटने पर चोट लग गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला..
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला भी दुबई में 23 फरवरी को देखने को मिलेगा। इससे पहले, भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा। इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। दुबई पहुंचने के बाद अगले दिन से ही टीम इंडिया के खिलाडियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
Watch Now- Sunny Deol Datia, 37 साल बाद फिल्म ‘यतीम’ की यादें ताजा करने पहुंचे दतियां
