CG RAJAT JAYANTI:छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने रजत जयंती वर्ष को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। यह आयोजन 14 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रजत जयंती के लोगो का विमोचन किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आयोजन
CG RAJAT JAYANTI: डॉ. सिंह ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के दौरान विधानसभा से जुड़े कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन होगा। इनमें छाया चित्रों की प्रदर्शनी, नए विधानसभा भवन के मॉडल की प्रदर्शनी और विधानसभा परिचय पुस्तिका का विमोचन शामिल है। गणतंत्र ध्वनि के माध्यम से सभी सदस्यों का स्वागत किया जाएगा।
विधायकों के बीच होगा क्रिक्रेट मैच
CG RAJAT JAYANTI: इस वर्ष के सबसे खास पहलुओं में से एक होगा विधायकों के बीच होने वाला क्रिकेट मैच,जिसमें राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा,बजट सत्र के दौरान विशेष आयोजन होंगे।
नए विधानसभा का जल्द होगा लोकार्पण- डॉ. रमन सिंह

CG RAJAT JAYANTI: डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि नए विधानसभा भवन का 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
CG RAJAT JAYANTI: गौरतलब है कि आगामी 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है जिसमें चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा के इस ऐतिहासिक वर्ष को खास बनाने के लिए सालभर विविध कार्यक्रम होंगे।
