CG Panchayat Chunav 2025:- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान है. इसके लिए ग्राम पंचायतों में बने मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो गई है. ग्रामीण इलाकों में इसके लिए जबरदस्त माहौल देखा जा रहा है.
पहले चरण के लिए वोटिंग जारी
छत्तीसगढ़ में गांव की सरकार चुनने का दिन आज आ ही गया. प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक में आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. गांव की जनता सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाल रही हैं.
CM के गृह क्षेत्र में भी वोटिंग शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण बगीचा विकासखंड में भी शुरू हो चुका है. ये सीएम विष्णु देव साय का गृहक्षेत्र है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद पंचायत बगीचा में 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
बगीचा विकासखंड के 93 ग्राम पंचायत में चुनाव हो रहा है. सरपंच पद के लिए 93 और वार्ड के लिए 1317 पंचों, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 25 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 पदों के लिए चुनाव हो रहा है.
पहले चरण में इन 53 ब्लॉक में मतदान
बिलासपुर के विकासखण्ड मस्तुर.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड गौरेला.
मुंगेली के विकासखण्ड मुंगेली.
जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड बम्हनीडीह और अकलतरा।
सक्ती के विकासखण्ड जैजेपुर।
कोरबा के विकासखण्ड कोरबा और करतला।
रायगढ़ के विकासखण्ड रायगढ़ एवं पुसौर।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बरमकेला।
सूरजपुर के विकासखण्ड सूरजपुर और भैयाथान।
बलरामपुर के विकासखण्ड कुसमी।
राजपुर और शकंरगढ़।
सरगुजा के विकासखण्ड अम्बिकापुर।
लखनपुर और उदयपुर।
कोरिया के विकासखण्ड सोनहत।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड खड़गवां।
जशपुर के कासखण्ड बगीचा।
रायपुर के विकासखण्ड आरंग एवं अभनपुर।
बलौदाबाजार के विकासखण्ड भाटापारा एवं सिमगा।
गरियाबंद के विकासखण्ड गरियाबंद एवं मैनपुर।
महासमुन्द के विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली।
धमतरी के विकासखण्ड धमतरी एवं मगरलोड।
बेमेतरा के विकासखण्ड बेमेतरा एवं नवागढ़।
दुर्ग के विकासखण्ड दुर्ग।
बालोद के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी।
राजनांदगांव के विकासखण्ड राजनांदगांव।
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विकासखण्ड छुईखदान।
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मानपुर।
कबीरधाम के विकासखण्ड कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा।
कोण्डागांव के विकासखण्ड कोण्डागांवजिला बस्तर के विकासखण्ड जगदलपुर एवं दरभा।
नारायणपुर के विकासखण्ड नारायणपुर।
उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड कांकेर।
चारामा एवं नरहपुर।
जिला दंतेवाड़ा के दंतेवाड़ा एवं गीदम।
जिला सुकमा के सुकमा।
बीजापुर जिला के विकाखंड बीजापुर शामिल हैं।
CG Panchayat Chunav 2025: इतने प्रत्याशी मैदान में
पंच पद के लिए 60 हजार 203 प्रत्याशी
सरपंच पद के लिए 14 हजार 646 प्रत्याशी
जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

