Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG Janmashtami: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी की धूम, कही 1100KG मालपुआ का भोग तो कही दुग्धाभिषेक इस्कॉन टेंपल में 3 दिन का महोत्सव
  • छत्तीसगढ़

CG Janmashtami: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी की धूम, कही 1100KG मालपुआ का भोग तो कही दुग्धाभिषेक इस्कॉन टेंपल में 3 दिन का महोत्सव

Narendra Singh August 16, 2025

छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेशभर के मंदिरों में तैयारी जोरो पर है. टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल में 3 दिन तक जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। जैतूसाव मठ में भगवान को भोग लगाने के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है। मठ में भजन संध्या, जन्म आरती कर राजभोग ठाकुरजी को लगाया जाएगा।

ठाकुरजी के स्वागत की तैयारी

वहीं, समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दुग्धाभिषेक से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। आज रात सिटी कोतवाली में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां कारागार में ठाकुरजी का जन्म होगा। वासुदेव टोकरी में उन्हें लेकर बाहर आएंगे। श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच उन्हें सदर बाजार के गोपाल मंदिर लाया जाएगा।

जैतूसाव और दूधाधारी मठ में उत्सव

जैतूसाव मठ में उत्सव की जबरदस्त तैयारी चल रही है। मठ में मालपुआ बनाया गया है। आज भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा। पुरानी बस्ती के श्री जैतुसाव मठ में शनिवार रात 8 बजे से भजन संध्या की शुरुआत होगी। रात 12 बजे जन्म आरती होगी।

मालपुआ
मालपुआ

11 क्विंटल मालपुआ हो रहे तैयार

भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 51 किलो पंजीरी का भोग चढ़ाया जाएगा। रविवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती कर शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार की जा रही है। जिसके लिए मठ के महंत डॉ. रामसुंदर दास समेत बाकी पुजारी और सेवादार जुटे हुए हैं।

बिलासपुर में धूम

बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। लोग घरों में बाल गोपाल की विशेष पूजा-आराधना करेंगे। वहीं, यादव समाज की ओर से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित जीवंत झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गली मोहल्लों में ग्वाला टोली तैयार

दूसरी तरफ शहर के गली-मोहल्लों में ग्वालों की टोलियां मटकी फोड़ने निकलेंगे। साथ ही मलखंभ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर भजन-कीर्तन किया जाएगा।जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से लेकर रात तक घरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा आराधना की जाएगी। हर घर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। घरों में लड्‌डू गोपाल के लिए पालना सजाई गई है। इस दौरान पूर दिन के साथ ही देर रात तक लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहेंगे।

श्याम खाटू मंदिर का सजा दरबार

ज्वाली पुल के पास स्थित श्याम खाटू मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए श्याम खाटू का विशेष दरबार सजाया गया है। सुबह से विशेष पूजा आराधना के बाद दोपहर में भी भजन-कीर्तन और पूजन होगा। शनिवार की शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में खाटू श्याम भगवान का भजन-कीर्तन होगा। यहां रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद देर रात भक्तिमय माहौल रहेगा।

वेंकटेश मंदिर में होगी विशेष पूजा-आराधना

वेंकटेश मंदिर के व्यवस्थापक और ज्योतिषाचार्य कौशलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि, वेंकटेश मंदिर में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 5 बजे जब भगवान जागेंगे, तब स्थापन आरती कर आराधना की जाएगी। इसके बाद अर्चना की जाएगी। शुक्रवार होने की वजह से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा और नूतन वस्त्र धारण कराकर विशेष श्रृंगार होगा।

शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे भगवान को झूले पर बैठाया जाएगा। इसके बाद से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। मंदिर परिसर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए सजाया संवारा जा रहा है। मंदिर में झूला लगाकर विशेष साज-सज्जा की गई है। 12 बजे रात्रि भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। स्त्रोत पाठ, तुलसी अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हरदेवलाल मंदिर में सज रही आकर्षक झांकी

गोंडपारा स्थित हरदेवलाल मंदिर के सामने श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के लिए दुकानें सज गई है। यहां शनिवार को जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा। पूजन के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवान के लिए फूलों से झूला सजाया जा रहा है।

Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट के डस्ट कैचर यूनिट में जोरदार धमाका, जाने कितना हुआ नुकसान
Next: Shwetha Menon AMMA President: श्वेता मेनन ने रचा इतिहास, बनीं मलयालम आर्टिस्ट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.