Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG Elephant News: छत्तीसगढ़ में गजराज का आतंक
  • छत्तीसगढ़

CG Elephant News: छत्तीसगढ़ में गजराज का आतंक

Ranu August 11, 2024

हाथी ने 4 लोगों को मार डाला, एक महीन में गईं 9 जानें

CG Elephant News: जशपुर जिले में दंतैल हाथी के आतंक से ग्रामीण दहशत में है. बीती रात हाथियों ने चार लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. मरने वालों में 3 लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, एक व्यक्ति पड़ोस का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रात में हाथी ने घर को भी तोड़ दिया। घटना बगीचा नगर पंचायत के गम्हरिया इलाके की है।

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

ग्रामीणों के मुताबिक हाथी ने सबसे पहले रामकेश्वर सोनी और बेटी रवीता पर हमला किया था। जब उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो रामकेश्वर के भाई अजय को लगा कि झगड़ा हो रहा है। झगड़ा छुड़ाने के लिए वो जब वहां पहुंचा तो हाथी ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीनों की चीख सुनकर पड़ोसी अश्विन भी यही सोचकर वहां पहुंचा था।

CG Elephant News: सोते समय किया हमला

ग्रामीणों का कहना है कि रात में हाथी मित्र दल की गाड़ी भी आई थी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। रात में लाइट नहीं थी। लगातार बिजली कटौती होने से गांव अंधेरे में डूबा रहता है। अगर लाइट होती तो हाथी नजर आ जाता और लोगों की जान बच जाती।

Read More- CG Breaking News Hindi: पखांजूर में अवधपुर डैम की दीवार हुई क्रेक

CG Elephant News: फॉरेस्ट रेंज में 38 हाथी

वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, लेकिन जिस दंतैल हाथी ने हमला किया है, इसकी आदत घर तोड़ना और इंसानों पर हमला करने की हो गई है। जिले में 4 वन परिक्षेत्र में 38 हाथी घूम रहे हैं। इस हाथी को दूसरे जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। DFO ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार तत्काल मुआवजा राशि दी गई है। आगे भी उनकी मदद की जाएगी।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

हाथियों के हमले से ग्रामीण दहशत में

जानकारी के मुताबिक हाथी जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा जंगल से कोरबा के नराईबोध इलाके में पहुंचा है। दिन में जाकर जंगल में छिप जाता है। रात होते ही रिहाइशी इलाकों की ओर कूच करता है। हाथी के हमले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Breaking News Hindi: पखांजूर में अवधपुर डैम की दीवार हुई क्रेक
Next: MP Govt News Hindi: एमपी में चली तबादला एक्सप्रेस,मोहन सरकार ने 47 अधिकारियों का किया ट्रांसफर

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.