Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख…
  • एंटरटेनमेंट

Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख…

Hema Gupta June 12, 2025

Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दुखद हादसा हुआ, जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान, जो एक एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन था, इस विमान में गुजरात के पूर्व मंत्री समेत 242 यात्री सवार थे। अब तक लगभग 100 शव बरामद किए जा चुके है, इस दुखद घटना ने पूरे देश को झगझोर के रख दिया है, इसी बीच कई बॉलीवुड सितारे के इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहें हैं। भाग्यश्री, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन, सनी देओल, रितेश देशमुख के अलावा कई स्टार्स ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया।

Read More: अहमदाबाद प्लेन हादसे में सभी 242 पैसेंजर की मौत, एम्बुलेंस की कमी के कारण ठेले पर लेजाए गए शव

बॉलीवुड इडस्ट्री के सितारों ने जताया दुख..

भाग्यश्री ने लिखा कि –

“दिल दहला देने वाली! एयरइंडिया विमान दुर्घटना में किसी के जीवित न बचने की खबर आने के बाद, मैं उस दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकता जो परिवारों को सहना पड़ रहा होगा। और उन निर्दोष लोगों के लिए जो जमीन पर थे, जिन्होंने इस त्रासदी की उम्मीद ही नही की थी। प्रार्थनाएं।

रितेश देशमुख ने लिखा…

‘अहमदाबाद में प्लेन के क्रैश होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है और मैं शॉक में हूं। मेरा दिल सभी यात्रियों के लिए, उनके परिवारों और इस क्रैश से प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए दुख रहा है। इस मुश्किल वक्त में मैं सभी को अपने ख्यालों और दुआओं में रखे हुए हूं।’

श्रद्धा कपूर ने लिखा…

“भगवान उन सभी को शक्ति प्रदान करें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और विमान दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं।”

अल्लू अर्जुन ने लिखा…

“अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना से मन व्यथित है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले। यह वास्तव में हृदय विदारक है।”

सनी देओल ने लिखा..

“अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। मैं पूरे दिल से जीवित बचे लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ – वे मिल जाएँ और उन्हें वह देखभाल मिले जिसकी उन्हें ज़रूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गँवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले। 🙏”

सोनू सूद ने लिखा..

“लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के लिए प्रार्थना। 💔,मुझे लगता है कि हमारे पास जीवित लोग होंगे।💔
ओम साईं राम 🙏।”

अक्षय कुमार ने लिखा..

“एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं 🙏”

परिणिति चोपड़ा ने लिखा…

“आज एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। 🙏”

रंनदीप हुड्डा ने लिखा..

“इस हादसे की खबर सुनकर दिल बेहद टूट गया है। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावितों के साथ हैं। जीवित बचे लोगों की उम्मीद करता हूं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान दे।”

अनुष्का शर्मा..

सारा अली खान..

अनुपम खेर..

रकुल प्रीत..

मौनी रॉय..

जन्नत जुबेर..

टेकऑफ के दो मिनट बाद हुआ हादसा..

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच, एयर इंडिया की फ्लाइट ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के मात्र दो मिनट बाद ही विमान हवाई अड्डे के पास एक दीवार से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया, और केवल पीछे का हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया। आसमान में काले धुएं का गुब्बार दिखने लगा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। विमान के मलबे को हटाने और यात्रियों को निकालने का कार्य तेजी से शुरू किया गया। हादसे की प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या पायलट की त्रुटि को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में 2025 के बोर्ड टॉपर्स को किया सम्मानित, 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Next: Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.