दो कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे
बम फिलिंग के दौरान हुआ हादसा
Blast in ordinance factory: मध्यप्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण बम ब्लास्ट हुआ है। जिसमे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप घायल हुए हैं.वही मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है.राहत और बचाव कार्य जारी है.

Blast in ordinance factory: जोरदार धमाके से थर्राया खमरिया
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में जबर्दस्त धमाका हुआ है. बम में बारूद भरने के दौरान ब्लास्ट होने की वजह से मौके पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इन सभी कर्मचारियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. इनमें से दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है.

Blast in ordinance factory: बम फिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट
खबर है. कि फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान हाइड्रॉलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को OFK अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन को निजी अस्पताल रेफर किया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Blast in ordinance factory: ब्लास्ट से लगा जैसे भूकंप आया
रहवासियों की माने तो कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो ब्लास्ट के बाद OFK से लगे करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी ब्लास्ट की आवाज सुनी। मानेगांव में रहने वाले मनोज थरेजा ने बताया कि पहले ऐसा लगा कि जोरदार भूकंप आ गया हो, इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है
Blast in ordinance factory: खमरिया में है रक्षा मंत्रालय की फैक्ट्री
जबलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक बड़ी फैक्ट्री है, जिसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के नाम से जाना जाता है. इस फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले कई हथियार बनाए जाते हैं. यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं. इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है. आए दिन जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं.
