Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur: छत्तीसगढ़ BJP मंत्रियों की क्लास
  • छत्तीसगढ़

Raipur: छत्तीसगढ़ BJP मंत्रियों की क्लास

Narendra Singh June 19, 2025

bjp ministers performance review : संगठन के सामने पेश हुआ रिपोर्ट कार्ड, कई मंत्रियों को मिली फटकार

bjp ministers performance review : भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसे संगठन के स्तर पर “मंत्रियों की क्लास” के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों का परफॉर्मेंस ऑडिट किया। इसके तहत मंत्रियों से न केवल उनके कामकाज की रिपोर्ट ली गई, बल्कि उनके खिलाफ आ रही शिकायतों पर भी जवाब-तलब किया गया।

वन-टू-वन मीटिंग में हुई समीक्षा

बैठक के दौरान मंत्रियों के साथ अलग-अलग कक्ष में वन-टू-वन बातचीत की गई।पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चर्चा की।इसके बाद शिव प्रकाश और नितिन नबीन ने सीधे मंत्रियों से बातचीत कर उनके विभागों की समीक्षा की।

इसलिए जरुरी मंत्रियों की क्लास

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से साय मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर लगातार संगठन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायत करने वालों में कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिनकी आम शिकायत यह थी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी उनकी पूछ परख नहीं है। कुछ मंत्री मिलने तक का समय नहीं देते। दूसरी तरफ, कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लग रहे थे। इससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए संगठन ने मंत्रियों की परफार्मेंस ऑडिट के जरिए उनको सख्त चेतावनी दी है।

फिजूल की बयानबाजी से बचने की नसीहत

इससे पहले विधायक दल की बैठक में भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मंत्रियों को भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विषय की जानकारी नहीं होने पर फिजूल की बयानबाजी से बचे।

आगामी कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा

प्रदेश कार्यालय में शिव प्रकाश और नितिन नबीन की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। सबसे पहले संगठनात्मक कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जयंती और संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान समिति की साथ बैठक हुई। इसके बाद विधायक दल के साथ मीटिंग हुई। दरअसल, प्रदेश में 9 जून से संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट, घर-घर संपर्क, गोष्ठियां आदि के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur News: ACB-EOW में पहुंच बताकर पटवारी पति से 70 लाख वसूले
Next: Banas Kantha news: बनासकांठा के रूणी गांव में युवक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.