Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Kawardha: राज्योत्सव में बवाल, बीजेपी नेता ने TI की कॉलर पकड़ी, दी गालियां, FIR दर्ज
  • छत्तीसगढ़

Kawardha: राज्योत्सव में बवाल, बीजेपी नेता ने TI की कॉलर पकड़ी, दी गालियां, FIR दर्ज

Narendra Singh November 5, 2025

bjp leader assaults chhattisgarh rajyotsav: राज्योत्सव के दूसरे दिन कवर्धा में बीजेपी नेता की दबंगई देखने को मिली। ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी योगेश कश्यप का कॉलर पकड़कर बीजेपी कार्यकर्ता राकेश साहू ने गाली-गलौच और झूमा-झटकी की। मामला बिगड़ने पर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

कार्यक्रम में हुआ बवाल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राज्योत्सव के दौरान दूसरे दिन बड़ा बवाल हो गया. यहां भाजपा नेता की दबंगई देखने को मिली. ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी का भाजपा कार्यकर्ता ने कॉलर पकड़ दिया और अन्य पुलिस कर्मियों को अश्लील गालियां देते हुए उनसे भिड़ गए. जिससे उनके नेम प्लेट और बटन टूटकर गिर गए. ये झड़प कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे अनुराग शर्मा के वीडियो बनाने को लेकर हुआ। अब आरोपी कार्यकर्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अश्लील गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है.

ये है पूरा मामला

कवर्धा में 2 नवम्बर से 4 नवम्बर  तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया, दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. इस बीच दर्शक दीर्घा में बैठे भाजपा कार्यकर्ता  कार्यक्रम का बार-बार उठकर वीडियो बना रहे थे, जिसका पीछे में बैठे लोग विरोध करने लगे. इसके बाद  वहां तैनात कुछ पुलिस कर्मी वीडियो बनाने से मना करने लगे.

टीआई की कॉलर पकड़ी दी गालियां

पुलिस का आरोप है बीजेपी के कार्यकर्ता  राकेश साहू को मना करने पर उनके द्वारा धमकी दी गई और अश्लील गालियां भी दी. इसके बाद पुलिस और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई, इस दौरान राकेश साहू के द्वारा थाना प्रभारी योगेश कश्यप का कॉलर पकड़ कर झूमा-झटकी करने लगे. जिससे उनका बटन और नेम प्लेट टूटकर गिर गया. इसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए वहां पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और कुछ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माहौल शांत कराया.

अपने ही थाना में दर्ज कराई FIR

भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ने और पुलिस कर्मियों को गालियां देने का मामला सामने आने के बाद और इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिले में राजनीतिक पारा भी गरम हो गया है और विपक्षी दल सोशल मीडिया पर भाजपा पर भड़ास निकालने लगे. इधर पुलिस भी कहां चुप बैठती. दूसरे दिन अपनी नाक बचाने के लिए स्वयं  पीड़ित थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने अपने ही थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी राकेश साहू के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है.

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं, आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Methi Water Benefits: रोजाना मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान दोनों की राय…
Next: UP NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ी, सरयू नदी में नाव पलटी

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.