BJP vs Tejashwi Yadav: बिहार में राज्य सभा चुनावों के नतीजों ने न सिर्फ महागठबंधन का गणित बिगाड़ा, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदर एक बड़ा संवैधानिक संकट भी खड़ा कर दिया है। NDA के 5 सीट जीतने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ अपना हमला तेज कर दिया है। BJP ने तेजस्वी को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे बागी विधायक पर कार्रवाई करके दिखाएं।

पार्टी के विलेन
राज्य सभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह की करारी हार मिली। इस हार के सबसे बड़े विलेन बनकर उभरे हैं RJD के ही ढाका विधायक फैसल रहमान। विधायक फैसल रहमान ने वोटिंग के दिन मां की बीमारी का बहाना बनाकर मतदान से मना कर लिया, जिससे महागठबंधन की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई।
BJP vs Tejashwi Yadav: ‘लालू के लाल में दम नहीं’
एक बयान जारी करते हुए, BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। नीरज कुमार ने कहा, ‘तेजस्वी बिहार में भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। लालू प्रसाद के लाल, जूनियर लालू में नेतृत्व करने की क्षमता तो छोड़िए, उनमें नेता बनने के लिए भी दम-खम की कमी है। वो न तो अपने परिवार को संभाल पाए, न ही पार्टी को, तो आखिर वह महागठबंधन को संभालने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?
