Birth anniversary of late Rajendra Prasad Shukla: आज स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जी की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जी छत्तीसगढ़ प्रांत से आते थे,मध्य प्रदेश के बहुत अच्छे नेता भी रहे, उन्होंने चेतना को जगाने का प्रयास किया और कई उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। आज हमने उनकी जयंती मनाई। एक अच्छी परंपरा मध्य प्रदेश विधानसभा में चलाई जा रही है, उनके परिवार का भी स्मरण करना चाहता हूं, उन्होंने प्रदेश को देश को अलग पहचान दी है। उनके बताए गए मार्गों और कामों पर हमारी सरकार चलेगी.

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे. और स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा की मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जी का समग्र जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Birth anniversary of late Rajendra Prasad Shukla: स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल कौन है ?
स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल (10 फरवरी 1930 – 20 अगस्त 2006) मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख कांग्रेस राजनेता थे। वे मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (1985-1990) और मंत्री रहने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष भी बने। वे छत्तीसगढ़ में जन जागरण और संसदीय मामलों में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते थे।
