Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • IED Blast in Bijapur: नक्सलियों की कायराना हरकत, एक ग्रामीण गंभीर घायल, दूसरे की हत्या
  • छत्तीसगढ़

IED Blast in Bijapur: नक्सलियों की कायराना हरकत, एक ग्रामीण गंभीर घायल, दूसरे की हत्या

Narendra Singh July 2, 2025

Bijapur IED Blast News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जिले के सिराकोंटा और दम्पाया के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरी ओर बीजापुर के ही उसुर थाना क्षेत्र में एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी गई है।

Bijapur IED Blast: जंगल में लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, आईईडी की चपेट में आया

घटना मंगलवार देर शाम की है। ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी 32 वर्षीय विशाल गोटे जंगल में फूटू (लकड़ी) लेने गया था। इस दौरान सिराकोंटा और दम्पाया के बीच के घने जंगल क्षेत्र में पहले से बिछाए गए प्रेशर IED पर उसका पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चेहरे और पैर में गहरे घाव, हालत नाजुक

प्रेशर IED ब्लास्ट में विशाल के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़ लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बीजापुर और फिर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील

इस घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा बलों को दें।

बीजापुर के उसुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

इस विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र से एक और दर्दनाक खबर सामने आई। नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह पहली बार नहीं है…

बीजापुर नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल है, जहां आए दिन सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को नक्सलियों के हमलों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी कई घटनाओं में निर्दोष ग्रामीण इन आईईडी ब्लास्ट का शिकार हो चुके हैं।

सावधानी ही बचाव है

पुलिस की सलाह

जंगल क्षेत्र में अकेले या बिना सूचना के न जाएं।

संदिग्ध वस्तु जैसे जमीन में दबी कोई धातु, तार, या असामान्य चीज दिखे तो छेड़छाड़ न करें।

तुरंत पुलिस या सुरक्षा बल को सूचित करें।

नक्सली हिंसा की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय

इस तरह की घटनाएं न सिर्फ आम लोगों के जीवन को संकट में डालती हैं, बल्कि विकास कार्यों और शांति की प्रक्रिया में भी रुकावट पैदा करती हैं। सरकार और सुरक्षा बलों को लगातार इन इलाकों में पैनी नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Next: Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.