Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

himani Shrotiya October 27, 2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनावी समीकरण इस बार कई नए चेहरों के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं।

दो फेज़ में मतदान

पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव मैदान में कुल 2,616 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 1,085 उम्मीदवार (41%) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसका मतलब यह है कि इस चुनाव में नए चेहरों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

महागठबंधन में 92 नए चेहरे

महागठबंधन (RJD+Congress+Left+VIP) ने इस बार 243 की जगह 255 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। दरअसल कुछ सीटों पर RJD और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

 कुल उम्मीदवारों में से

92 नए चेहरे

Bihar Elections 2025: NDA में 23% नए उम्मीदवार

एनडीए गठबंधन ने 243 में से 56 उम्मीदवार (23%) नए चेहरों को मौका दिया है। सीट बंटवारे में शामिल दलों की स्थिति इस प्रकार है:

एनडीए गठबंधन ने 243 में से 56 उम्मीदवार

हालांकि NDA की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर सीएम चेहरा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन नीतीश कुमार ही NDA का संभावित चेहरा होंगे।

प्रशांत किशोर की पार्टी ने दिखाया दम

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज ने इस चुनाव में बड़ी दावेदारी पेश की है। पार्टी ने 243 में से 218 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें से 90% यानी 218 उम्मीदवार नए चेहरे हैं। यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है।

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर

Bihar Elections 2025: AIMIM ने भी खेला नया दांव

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी 26 में से 18 सीटों पर नए उम्मीदवार (69%) उतारे हैं। सीमांचल क्षेत्र में पार्टी का खास फोकस है, जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

Read MOre: बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका, तेजस्वी बोले – NDA ने दो पीढ़ियों को बर्बाद किया..NDA का CM फेस नीतीश

चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

बिहार चुनाव 2025 में इस बार ग्लैमर और राजनीतिक विरासत दोनों की मजबूत एंट्री देखने को मिल रही है।

  • BJP ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया
  • RJD ने पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को पर्सा से उतारा
  • भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से टिकट मिला
  • जन सुराज ने कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को मोरवा से मैदान में उतारा
  • भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को करगहर से टिकट मिला
  • तेज प्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल ने भी उम्मीदवार उतारे हैं

चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, कहा – रोते हुए बोले – मुझे माफ कर दिजीए
Next: साइकलोन ‘मोंथा’ का कहर : केरल में मौतें,ओडिशा-आंध्र में खाली-कराए दर्जनों गाँव

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.