Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा, 11 नवंबर को होगा मतदान,1302 उम्मीदवार मैदान में
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा, 11 नवंबर को होगा मतदान,1302 उम्मीदवार मैदान में

himani Shrotiya November 9, 2025

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार अभियान रविवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। अब 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और जो कुछ बचा है, वह अंतिम चरण में है।

14 नवंबर 2025 को मतगणना (Counting of Votes) होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।  इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा
दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा

भारत-नेपाल सीमा सील

दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
भारत-नेपाल सीमा को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या मतदान में गड़बड़ी न हो सके। सीमा पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। बिहार पुलिस, सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में

इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।
इन उम्मीदवारों में कई प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज भी मैदान में हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी जनता की अदालत में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 3,70,13,556 मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
इस चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं —

  • 40,073 ग्रामीण बूथ,
  • 5,326 शहरी बूथ शामिल हैं।
कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में
कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election Phase 2 Voting: किन जिलों में होंगे चुनाव?

दूसरे चरण में जिन 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है, उनकी विस्तृत सूची इस प्रकार है:

  • गया: 10 सीटें
  • कैमूर: 4 सीटें
  • रोहतास: 7 सीटें
  • औरंगाबाद: 6 सीटें
  • अरवल: 2 सीटें
  • जहानाबाद: 3 सीटें
  • नवादा: 5 सीटें
  • भागलपुर: 7 सीटें
  • बांका: 5 सीटें
  • जमुई: 4 सीटें
  • सीतामढ़ी: 8 सीटें
  • शिवहर: 1 सीट
  • मधुबनी: 10 सीटें
  • सुपौल: 5 सीटें
  • पूर्णिया: 7 सीटें
  • अररिया: 6 सीटें
  • कटिहार: 7 सीटें
  • किशनगंज: 4 सीटें
  • पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): 12 सीटें
  • पश्चिमी चंपारण (बेतिया): 9 सीटें

इन जिलों में मतदाताओं का रुझान किस ओर जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि इनमें कई हॉट सीटें शामिल हैं जहां परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर होती है।

मतदान केंद्रों पर सख्त निगरानी

Bihar Election Phase 2 Voting: चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। हर बूथ पर VVPAT मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकें।

साथ ही, आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) के पालन के निर्देश दिए हैं।  मतदान वाले दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

“जो राम का है, वही हमारे काम का है..” CM योगी ने RJD और कांग्रेस पर कसा तंज

Yogi Adityanath Bihar Rally: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी और सुपौल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बन चुके हैं और युवाओं में आत्मविश्वास की नई लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: आसिम मुनीर के लिए पाकिस्तान ने संविधान बदला: तीनों सेनाओं के प्रमुख बने
Next: बंगाल के तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची से रेप: गाल पर दांतों के निशान, नाली में फेंकी

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Nitish Kumar 75th Birthday
  • बिहार

75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.