CM नीतीश की समृद्धि यात्रा की तारीख आई सामने, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

bihar-cm-nitish-kumar-samriddhi-yatra-dates-revealed-statewide-tour

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा की तारीख आई सामने, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

cm नीतीश की समृद्धि यात्रा की तारीख आई सामने राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा की तारीख सामने आ गई है। 16 जनवरी नीतीश कुमार से राज्यव्यापी समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। साथ ही जनता से सीधे संवाद करेंगे। 

विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से की जा रही है। जिसको लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के प्रधान सचिव,सभी जिलों के DM को पत्र लिखा। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश विभिन्न जिलों में संचालित विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। [caption id="attachment_127636" align="alignnone" width="581"]राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा[/caption]

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

CM नीतीश अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर योजनाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी देंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस करेंगे। कई जगहों पर मुख्यमंत्री नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

समस्याओं का होगा निदान

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: CM की इस यात्रा से न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा होगी, बल्कि स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है। समृद्धि यात्रा को बिहार में विकास और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की थी। इस दौरान उन्होने तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया, और घोषणा की थी।

संबंधित सामग्री

खामोश हुई पंडवानी की अमर आवाज...पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

देश-विदेश

खामोश हुई पंडवानी की अमर आवाज...पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। उन्होंने अपनी कला के जरिए पंडवानी गायन को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।

5 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

5 जुलाई 2026 राशिफल

5 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल पढ़ें। जानें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, धन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी में अडानी समूह के नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

राज्य

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हुआ, जिसमें राज्य की शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।