विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से की जा रही है। जिसको लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के प्रधान सचिव,सभी जिलों के DM को पत्र लिखा। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश विभिन्न जिलों में संचालित विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
CM नीतीश अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर योजनाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी देंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस करेंगे। कई जगहों पर मुख्यमंत्री नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
समस्याओं का होगा निदान
Nitish Kumar Samriddhi Yatra: CM की इस यात्रा से न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा होगी, बल्कि स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है। समृद्धि यात्रा को बिहार में विकास और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की थी। इस दौरान उन्होने तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया, और घोषणा की थी।
