
CM ने दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया। CM ने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हुआ, और यह किसानों और पशुपालकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
किसान ले सकेंगे प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में किसान आकर आधुनिक पशुपालन तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण ले सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसान ज्यादा आत्मनिर्भर बन सकेंगे। CM ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।

CM Nitish Animal Husbandry: कौन रहा मौजूद?
निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
