Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bhupesh Baghel on US ceasefire: अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल का बयान-“राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़”
  • छत्तीसगढ़

Bhupesh Baghel on US ceasefire: अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल का बयान-“राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़”

Aditya Mishra May 11, 2025

भूपेश बघेल ने अमेरिकी दखल को बताया गलत

Bhupesh Baghel on US ceasefire: खबर छग की राजधानी रायपुर से है जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई घोषणा को ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ’ बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और ऐसे निर्णय केवल संबंधित देशों द्वारा ही किए जाने चाहिए। उन्होंने इंदिरा गांधी की 1971 की विदेश नीति का हवाला देते हुए कहा कि भारत कभी तीसरे देश के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता।

read more:मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल

ट्रंप पंच बन गए, मध्यस्थ नहीं– बघेल का तंज

भपेश बघेल ने कहा कि मध्यस्थता का मतलब है संवाद में मदद करना, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को पंच की तरह पेश किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, जिससे देश को स्थिति की पूरी जानकारी मिल सके।

STF गठन को बताया चुनावी स्टंट

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए बनी STF पर भी बघेल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले भी अभियान चलाए गए, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त ही बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठ की बातें जोर पकड़ती हैं और इस बार बंगाल चुनाव के कारण यह मुद्दा फिर से उछाला जा रहा है।

 पीएम आवास योजना पर सीधा हमला, बहस की चुनौती स्वीकार

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि घटाए जाने पर बघेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि पहले योजना के तहत 1.30 लाख रुपये मिलते थे, जिसे अब 1.20 लाख कर दिया गया है। उन्होंने विधानसभा में इसे 2.5 लाख करने की मांग की है। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि समय और स्थान तय करें, वे चर्चा के लिए तैयार हैं।

सरकार के साथ हैं, लेकिन जवाबदेही भी जरूरी

Bhupesh Baghel on US ceasefire: बतादें कि भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के साथ है और युद्ध टलना चाहिए, लेकिन इससे जुड़ी परिस्थितियों और फैसलों को लेकर पारदर्शिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को निर्णय लेने का पूरा अधिकार है, लेकिन विपक्ष का दायित्व है कि जनता की ओर से सवाल पूछे और जवाब मांगे।

read more: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Adah Sharma 33th Birthday: अदा शर्मा का 33वां जन्मदिन…
Next: ‘Operation Sindoor’ Song Release: देशभक्ति से भरा पवन सिंह का नया गाना रिलीज…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.