Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट में भूपेश की याचिका पर सुनवाई टली,जाने कब है अगली सुनवाई
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट में भूपेश की याचिका पर सुनवाई टली,जाने कब है अगली सुनवाई

Narendra Singh August 7, 2025

छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला घोटाला व महादेव सट्टा एप प्रकरण की जांच में जांच कर रही ईडी और सीबीआई के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन बुधवार को यह सुनवाई टल गई, याचिका पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को की जाएगी।

11 अगस्त हो अगली सुनवाई

छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला घोटाला व महादेव सट्टा एप प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई और ईडी के अधिकारों को चुनौती वाली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अब यह सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

भूपेश ने इन धाराओं को दी चुनौती

भूपेश बघेल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र पीएमएलए की धारा 50,44 और 60 को चुनौती दी है। याचिका में पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए।

चैतन्य की गिरफ्तारी जनीतिक द्वेष-भूपेश

बघेल ने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती हैं।

अधिवक्ता ने जवाब देने समय मांगा

जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां और जस्टिस एनके सिंह की बेंच में हुई इस सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मयंक जैन और हर्षवर्धन परघनिया ने भूपेश बघेल की तरफ से की पैरवी। ईडी के अधिवक्ता ने जवाब देने समय मांगा है।वहीं भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की तरफ से संवैधानिकता संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट और गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

सूर्यकांत को सशर्त अंतरिम जमानत

डीएमएफ घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत अवधि में उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। कोयला घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू-एसीबी के प्रकरण में सूर्यकांत तिवारी को 29 मई को ही जमानत मिल गई थी।

अब उन्हें डीएमएफ केस में भी जमानत मिल गई है। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जाय माला बागची की डबल बेंच ने यह फैसला सुनाया। पिछले तीन साल से रायपुर जेल में बंद सूर्यकांत की संभवतः गुरुवार को रायपुर जेल से रिहाई होगी।

Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur:बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
Next: Raipur News: बारूद फैक्ट्री के जहरीला पानी पीने से 25 मवेशियों की मौत!, जांच जारी

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.