Bhopal suiside case: राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र से देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवक विजय का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही थाना गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Bhopal suiside case: हत्या या आत्महत्या ?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है।
इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
डर के कारण युवक ने फांसी लगा ली ?
Bhopal suiside case: हालाकी मामले में एक और बात सामने आई है, मृतक के दोस्त ने बताया की मृतक के पास से फोन बरामद किया गया है। जिसमें कुछ मैसेज आए है. उससे लग रहा है की मृतक को स्कैम के नाम पर धमकी दी जा रही है. और हो सकता है डर के कारण युवक ने फांसी लगा ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
