Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal road collapse incident: राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसी,सिस्टम की खुली पोल!
  • मध्य प्रदेश

Bhopal road collapse incident: राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसी,सिस्टम की खुली पोल!

Aditya Mishra July 18, 2025

पटेल नगर में सड़क धंसी, बस फंसी

Bhopal road collapse incident: खबर राजधानी भोपाल से है जहां पटेल नगर में शुक्रवार को एक सिटी बस सड़क में बने गड्ढे में धंस गई। बताया जा रहा है कि टर्न लेते समय बस के दोनों पहिए अचानक धंस गए। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे… लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। अब इससे राजधानी की सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

दूसरे दिन दूसरी घटना से मचा हड़कंप

बतादें कि भोपाल में यह लगातार दूसरी घटना है… जब सड़क धंसने से बड़ा हादसा टला। इससे पहले गुरुवार को एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज के पास सड़क बारिश के चलते धंस गई थी। उस समय कोई राहगीर वहां मौजूद नहीं था…जिससे बड़ा हादसा टल गया।लेकिन गड्ढे होने के बाद राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा,ट्रैफिक जाम लग गया था।

 50 साल पुराना नाला जिम्मेदार,PWD ने दी सफाई

ज्योति टॉकीज के पास सड़क धंसने की घटना पर PWD ने बताया कि उस मार्ग के नीचे 50 साल पुराना भूमिगत नाला है… जिसकी दीवारें कमजोर होने के कारण सड़क धंस गई। विभाग द्वारा नाले की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा।

 सवालों के घेरे में सिस्टम

Bhopal road collapse incident: जानकारी के लिए बतादें कि लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रदेश की सड़क व्यवस्था और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं…अब लोग पूछ रहे हैं कि बरसात आते ही सड़कें क्यों जवाब देने लगती हैं? आखिर कब तक भोपाल जैसे स्मार्ट सिटी में लोग टूटी सड़कों और गड्ढों से डरते रहेंगे?

read more: हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajpurohit Mahasabha meeting Jodhpur: जोधपुर में राजपुरोहित महासभा की बैठक,सदस्यता अभियान और संगठन पर जोर
Next: “aaj ka rashifal in hindi:19 july 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.