Bhopal Private School: राजधानी में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर तय दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि किसी भी स्कूल को अभिभावकों को विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करने का अधिकार नहीं है।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल
Bhopal Private School: नया शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म-बुक को लेकर आदेश जारी किए हैं।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकेंगी
इस आदेश के अनुसार प्राइवेट स्कूल स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स पर किसी एक निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें या जूते खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। इसको लेकर कलेक्टर ने 8 टीमों का गठन भी किया है जो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकेंगी।
इन टीमों में एसडीएम के साथ तहसीलदार व सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को रखा गया है। कलेक्टर ने सभी टीमों को कहा है कि किसी पेरेंट्स की जैसे ही शिकायत मिले, उस पर तत्काल एक्शन लिया जाए और संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने बनाईं ये आठ टीमें
Bhopal Private School: कोलार- एसडीएम पीसी पांडेय, तहसीलदार एनएस परमार, प्राचार्य आरके यादव, शीला मौर्य और बीआरसी रूपाली रिछारिया।
शहर वृत्त- एसडीएम दीपक पांडेय, तहसीलदार रामप्रकाश पांडे, प्राचार्य एसके उपाध्याय, एसएस सिसौदिया और बीआरसी अमित श्रीवास्तव।
एमपी नगर- एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार दीपक कुमार द्विवेदी, प्राचार्य एसके खांडेकर, वंदना शुक्ला और नूतन सक्सेना।
गोविंदपुरा- एसडीएम भुवन गुप्ता, तहसीलदार सौरभ वर्मा, प्राचार्य विनोद राजोरिया, स्मिता मेश्राम और चक्रेश कुमार जैन।
टीटी नगर- एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल राउत, प्राचार्य अभिषेक बैंस, सरला कश्यप और मनोज रोहतास।
बैरागढ़- एसडीएम रविशंकर राय, तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह, प्राचार्य अनामिका खरे, नीलम बसानिया और वेरोनिका मंडल।
बैरसिया- एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार दिलीप चौरसिया, बीईओ आरएन श्रीवास्त्री, प्राचार्य गीता जोशी और बृजेंद्र कुमार कटारे।
हुजूर- एसडीएम विनोद सोनकिया, तहसीलदार आलोक पारे, प्राचार्य सुनीता जैन, रचना श्रीवास्तव और अमिता शर्मा।
