Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL: 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन, ये है वजह
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन, ये है वजह

Narendra Singh October 30, 2025

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए बनाया गया था भवन

Homeopathic Medical College: राजधानी भोपाल में 13 साल पहले शासकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए फार्मेसी भवन बनवाया गया था, लेकिन यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। भवन की कुल लागत 5 करोड़ रुपये थी, जिसमें केंद्र सरकार ने 2 करोड़ और राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपये दिए थे।

उपकरणों की खरीद न होने से निर्माण कार्य अधूरा

यह भवन वर्ष 2012 में दवा निर्माण के उद्देश्य से बनाया गया था। हालांकि, आवश्यक उपकरणों की खरीदी और इंस्टॉलेशन के बिना भवन शुरू नहीं हो सका है। अब यह भवन जर्जर स्थिति में पहुँच रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, फार्मेसी भवन में हर्बल ग्राइंडर, डोजिंग यूनिट, ड्रग टेस्टिंग मशीनें और पैकिंग सिस्टम जैसी विशेष मशीनों की आवश्यकता है। देश में ऐसी मशीनें बनाने वाली कंपनियों की संख्या बहुत कम है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में वर्षों का विलंब हुआ।

Homeopathic Medical College: खरीदी प्रक्रिया अटकी

पहले यह स्पष्ट नहीं था कि उपकरणों की खरीदी आयुष विभाग करेगा या मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सप्लाई कॉरपोरेशन। वर्ष 2019 में कॉरपोरेशन ने पीछे हटते हुए कहा कि आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के लिए कंपनियां उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद निर्णय लिया गया कि उपकरणों की खरीदी आयुष संचालनालय करेगा, लेकिन यह प्रक्रिया भी अटकी रही। अब इसे दोबारा कॉरपोरेशन के जरिए शुरू करने की तैयारी हो रही है।

Homeopathic Medical College: इनका कहना है

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जैसे ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध होंगे, फार्मेसी भवन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं ताकि भवन जल्द से जल्द सक्रिय हो सके।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : चक्रवाती तूफान मोन्था ने पकड़ी रफ्तार,कोंडागांव में धंसी पुलिया कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Next: IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.