Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal JP Hospital: जेपी अस्पताल परिसर नो व्हीकल जोन घोषित, 6 अक्टूबर से लागू होगी नई पार्किंग व्यवस्था
  • मध्य प्रदेश

Bhopal JP Hospital: जेपी अस्पताल परिसर नो व्हीकल जोन घोषित, 6 अक्टूबर से लागू होगी नई पार्किंग व्यवस्था

divya mistry October 4, 2025

Bhopal JP Hospital:  राजधानी भोपाल स्थित जिला शासकीय जय प्रकाश (जेपी) अस्पताल परिसर को अब नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत 6 अक्टूबर से अस्पताल के मुख्य परिसर में आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अब केवल एम्बुलेंस और मरीजों को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही अस्पताल के मुख्य गेट तक आने की अनुमति होगी।

Bhopal JP Hospital
Bhopal JP Hospital

Bhopal JP Hospital: आरोग्य कैंटीन के पीछे पार्क करना अनिवार्य होगा

यह निर्णय अस्पताल परिसर में बढ़ते यातायात, अव्यवस्थित पार्किंग और मरीजों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जेपी अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नवीन भवन के सामने की जाएगी, जबकि अन्य सभी वाहनों को आरोग्य कैंटीन के पीछे पार्क करना अनिवार्य होगा।

Bhopal JP Hospital: छोड़ने या लेने आने वाले वाहन ही भीतर जा सकेंगे

Bhopal JP Hospital
Bhopal JP Hospital

अस्पताल प्रशासन ने यह कदम मरीजों की सुरक्षा, भीड़-भाड़ से बचाव और परिसर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अस्पताल के मुख्य प्रांगण में किसी भी प्रकार के निजी या दोपहिया-चार पहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ आपातकालीन सेवा में आने वाली एम्बुलेंस और मरीजों को छोड़ने या लेने आने वाले वाहन ही भीतर जा सकेंगे।

शांत और सुरक्षित वातावरण मिलेगा

इस नई व्यवस्था के तहत अस्पताल आने वाले सभी लोगों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना होगा। प्रशासन का मानना है कि इससे परिसर में अव्यवस्था कम होगी और मरीजों को सुगम, शांत और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

आम लोगों को कितनी राहत देती है

जेपी अस्पताल भोपाल का एक प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना समय की मांग बन गया था। अब यह देखना होगा कि यह नई व्यवस्था मरीजों और आम लोगों को कितनी राहत देती है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री शाह का बस्तर दौरा,नारियल के पत्तों से सजा दरबार
Next: IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर…

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
ujjain mahakal aarti ticket controversy: श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.