Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर, सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर, सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा

Narendra Singh November 6, 2025

bhopal indore highway: राजधानी भोपाल के 11 मील खजूरी जंक्शन पर 31 करोड़ रुपए की लागत से सिक्सलेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाइओवर के बनने से जंक्शन पर होने वाले यातायात जाम और सड़क हादसों से राहत मिलेगी। साथ ही, इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी आसानी से संभव होगा। इस मार्ग से रोज़ाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं।

भूमिपूजन और उद्घाटन

विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने फ्लाइओवर के लिए भूमिपूजन किया। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान यह फ्लाइओवर ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।

बायपास जंक्शन पर जाम से मिलेगी राहत

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि फ्लाइओवर बनने के बाद इंदौर-भोपाल हाईवे और भोपाल बायपास जंक्शन पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। आने वाले सिंहस्थ में बढ़ने वाले ट्रैफिक के दबाव को भी यह सिक्सलेन फ्लाइओवर नियंत्रित करेगा।

हुजूर के गांवों में विकास

निर्माण कार्यों के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि विधायक शर्मा के नेतृत्व में हुजूर के ग्रामीण क्षेत्र भी शहर की तरह विकसित हो रहे हैं। हुजूर विस में पिछले 5 दिनों में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। इनमें कोलार के मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज चौराहा तक फोरलेन निर्माण और सूखी सेवनिया सिक्सलेन फ्लाइओवर शामिल हैं।

उज्जैन सिंहस्थ से पहले निर्माण पूरा होगा

एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइओवर का निर्माण 18 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। फ्लाइओवर और सर्विस रोड पर लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी। कुल 31 करोड़ रुपए की लागत से यह फ्लाइओवर 850 मीटर लंबी होगी और इसे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम बनाएगा।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Jabalpur: सेवा की मिसाल, बच्ची की जान बचाने छुट्टी के दिन खुला कार्यालय
Next: Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट…

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.