Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh: राजधानी भोपाल में भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान,सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच छोड़कर जवानों के साथ खिंचवाई फोटो
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: राजधानी भोपाल में भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान,सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच छोड़कर जवानों के साथ खिंचवाई फोटो

Shubh Labh October 20, 2024

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 EMI में एक खास कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों के जज्बे को देखकर सीएम खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस मौके पर सुदर्शन चक्र कोर के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव आज के जवानों के लिए बहुत कीमती है।
मुख्यमंत्री रखते हैं सकारात्मक सोच- सेना अधिकारी
मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और कल्याणकारी कामों के लिए तत्पर रहते हैं।

मध्य प्रदेश के वीरों ने दिए इतने चक्र
कार्यक्रम में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश वीरता की धरती है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने देश को 3 अशोक चक्र, 5 महावीर चक्र और 23 वीर चक्र दिए हैं। पिछले 25 सालों में 100 से ज्यादा जवानों ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजी. पढ़ाई में आरक्षण
मध्यप्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में आरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, सरकारी नौकरियों में ग्रुप सी और डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण प्रदान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों को भूमि प्राप्ति में भी आरक्षण की सुविधा दी जा रही है।


सैनिक कल्याण के लिए मध्यप्रदेश की पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में अग्रणी है और सेवारत तथा सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सैनिकों के आश्रितों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही, शहीदों के आश्रितों को शासकीय सेवाओं में विशेष नियुक्ति भी दी जाती है। सहायता राशि का आधा हिस्सा शहीद की पत्नी को और शेष माता-पिता को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक पेंशन को 10 हजार रुपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि 51 हजार रुपये कर दी गई है।

Neetu Kapoor comeback : पति ऋषि कपूर के निधन के बाद किस बात से डरती थीं नीतू कपूर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bahraich violence: 87 Arrests, Encounter, and Vandalized Shops: The Story of Bahraich Violence
Next:  करवा चौथ पर चांद का निकलने का समय और पूजा विधि जानें

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.