
gg vs mi
MI vs GG WPL 2025 Result: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) मुंबई ने गुजरात से न हारने का इतिहास बरकरार रखते हुए एक और मैच में जीत दर्ज कर की। और गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया । WPL का 5वॉ मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। वहीं गुजरात जायंट्स बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सिवर-ब्रंट ने 39 गेंद में 11 चौके के साथ 57 रन की शानदार पारी के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मुंबई की शानदार बल्लेबाजी…
मुंबई से हेली मैथ्यूज और यस्तिका भाटिया ओपनिंग उतरीं। मैथ्यूज ने 3 चौके लगाकर 17 रन, यस्तिका 8 रन, हरमन ने 2 गेंद पर 1 चौका लगाकर 4 रन और सिवर-ब्रंट ने 39 गेंद में 11 चौके के साथ 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं साजना 10 और जी कमलिनी 4 रन बनाकर नॉटआउट रहीं।
सिवर-ब्रंट ने लगाई फिफ्टी
मुंबई से नंबर-3 पर उतरीं नैटली सिवर ब्रंट ने 14वें ओवर में चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने 34 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस बाउंड्री के साथ टीम की सेंचुरी भी पूरी हो गई। नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट भी लिए थे। सिवर-ब्रंट ने 39 गेंद में 11 चौके के लगाकर 57 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
गुजरात जायंट्स की शुरुआत रही खराब
गुजरात से लौरा वोल्वार्ट और बेथ मूनी ओपनिंग करने उतरीं। बेथ मूनी 1 रन, दयालन हेमलता 9 रन, एश्ले 10 रन, लौरा वोल्वार्ट 4 रन, डिएंड्रा डॉटिन 7 रन, काशवी गौतम 20 रन, सिमरन शेख 3 रन, हरलीन देओल 31 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गई।
तनुजा कंवर 13 रन वहीं प्रिया मिश्रा 2 रन बनाकर रन आउट हो गई और सयाली साटघरे 11 गेंद में 13 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। वहीं मुंबई टीम से हेली मैथ्यूज ने 3 और नैटली सिवर ब्रंट ने 2 विकेट लिए। अमीलिया केर, अमनजोत कौर और शबनिम इस्माइल को 1-1 विकेट मिला।
WPL में अब तक गुजरात के खिलाफ मुंबई ने 4 मैच जीते
WPL में MI और GG के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें सभी 4 मैच मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 में दो और 2024 में दो मुकाबले खेले गए। साथ ही मुंबई ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था।
टीम ने प्लेइंग-11 में किए 2 बदलाव
मुंबई टीम ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। जी कमलिनी और पारुणिका सिसोदिया को शामिल किया गया। साईका इशाक और जिंतिमनी कलिता को बाहर कियागया। वहीं गुजरात ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किए।
डब्ल्यूपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
हेली मैथ्यूज
नैट सिवर-ब्रंट
अमीलिया केर
जी कमलिनी
सजीवन साजना
अमनजोत कौर
संस्कृति गुप्ता
शबनिम इस्माइल
पारुणिका सिसोदिया।
डब्ल्यूपीएल 2025 में गुजरात जायंट्स टीम
एश्ले गार्डनर (कप्तान)
लौरा वोल्वार्ट
बेथ मूनी (विकेटकीपर)
दयालन हेमलता
डिएंड्रा डॉटिन
हरलीन देओल
सिमरन शेख
तनुजा कंवर
सयाली साटघरे
काशवी गौतम
प्रिया मिश्रा।