Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Drug Seizure: विदेशी महिला तस्कर से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद, 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई…
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Bhopal Drug Seizure: विदेशी महिला तस्कर से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद, 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई…

Hema Gupta August 30, 2025

Bhopal Drug Seizure: भोपल रेल्वे स्टेशन पर गुरुवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युगांडा की महिला तस्कर के पास से करीब 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। यह महिला अमृतसर – सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी।

Read More: देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

ट्रेन के एसी कोच से महिला को लिया हिरासत में..

DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से मुंबई जा रही इस ट्रेन में एक विदेशी महिला नशीले पदार्थ लेकर सफर कर रही है। इसके बाद टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर सुबह करीब 9:30 बजे भोपाल स्टेशन पर महिला को पकड़ा।

महिला की पहचान नाबायुंगा जरिया (उगांडा निवासी) के रूप में हुई है। जब टीम ने उसके सामान की जांच की तो उसमें से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद हुई।

15 दिन में भोपाल में तीसरी बड़ी कार्रवाई…

पिछले कुछ दिनों से भोपाल नशा तस्करी का बड़ा हब बनता दिख रहा है। DRI ने बीते 15 दिनों में लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि, 16 अगस्त को जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री से 92 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन जब्त की गई थी। इसके चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 24 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ।

अब तीसरे ऑपरेशन में 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ जब्त की गई है।

मुंबई ले जाई जा रही थी खेप…

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह नशे की खेप दिल्ली से मुंबई लेकर जा रही थी। उसका काम केवल खेप पहुंचाना था। DRI अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

बेहद खतरनाक होता है क्रिस्टल मेथ…

क्रिस्टल मेथ जिसे आइस या ग्लास भी कहा जाता है, एक खतरनाक सिंथेटिक नशा है। इसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे रसायनों से बनाया जाता है।

1. यह नशा करने वालों को बेहद तेजी से इसका आदी बना देता है।

2. इसका सेवन सिगरेट, इंजेक्शन या सूंघकर किया जाता है।

3. इसके लगातार उपयोग से अनिद्रा, मानसिक रोग, मस्तिष्क को नुकसान और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Commonwealth Games 2030 India bid: कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं एनिवर्सरी, भारत ने जताई मेजबानी की दावेदारी…
Next: Satwik Chirag World Championships 2025: भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को हराकर दर्ज की शानदार जीत!

Related Stories

रतलाम पब्लिक स्कूल पर लगा प्रतिबंध
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली

divya mistry March 4, 2026
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.