Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

Aditya Mishra May 7, 2025

पांच शहरों में एक साथ हुआ ब्लैकआउट

Bhopal mock drill: खबर राजधानी भोपाल से है जहां ऑपरेशन सिंदूर और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी को इस अभ्यास के लिए चुना गया। शाम 7:30 बजते ही इन शहरों में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया जिससे शहर अंधेरे में डूब गए। करीब 15 मिनट तक बिजली बंद रखी गई।

Bhopal mock drill:

read more:  ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM

 भोपाल में ब्लैकआउट से रुकी जिंदगी

बतादें कि भोपाल में पुलिस ने समय से पहले वाहनों को रोककर लाइट बंद करवाई। शहर के लोग भी अपने घरों और दुकानों की लाइट बंद कर सहयोग करते नजर आए। अस्पताल, मॉल, होटल सब अंधेरे में रहे। कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की।

पुराने भोपाल में 12 मिनट तक थमा ट्रैफिक

तो वहीं राजा भोज सेतु और वीआईपी रोड सहित भोपाल के कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। ताजुल मसाजिद के आसपास के इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। सायरन की गूंज के बीच पूरा क्षेत्र आपातकालीन हालात का अनुभव कर रहा था।

 चौराहों पर दिखा असर, ट्रैफिक सिग्नल भी हुए बंद

बोर्ड ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रूम चौराहों पर ब्लैकआउट का सीधा असर दिखा। यहां सिग्नल भी बंद कर दिए गए और ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों की लाइट बंद करवाई। चौराहों पर लंबी कतारें लग गईं। अलर्ट सायरन लगातार बजता रहा।

कोलार रोड पर पुलिस ने की घोषणा, दुकानों में बुझी लाइटें

कोलार रोड पर पुलिस जीप से ब्लैकआउट की घोषणा की गई, जिसके बाद दुकानदारों ने लाइटें बंद करना शुरू किया। हालांकि कुछ दुकानों पर इसका पालन नहीं किया गया, वहीं बाग उमराव दूल्हा जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पूरा ब्लैकआउट दिखा।

 मॉक ड्रिल में रेस्क्यू ऑपरेशन और स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

शाम 4 बजे डीबी मॉल और नूतन कॉलेज सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रेस्क्यू अभ्यास किया गया। डीबी मॉल से एम्बुलेंस घायलों को लेकर अस्थाई अस्पताल पहुंची। एक चूक के तहत स्टाफ ऑक्सीजन तो लाया लेकिन मास्क किट भूल गया, जिसे बाद में जेपी अस्पताल से मंगवाया गया।

 भेल परिसर से लेकर पुलिस लाइन तक हुआ अभ्यास

 Bhopal mock drill:

Bhopal mock drill: भोपाल के भेल परिसर में घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस लाइन नेहरू नगर में CPR ट्रेनिंग और आग से बचाव का अभ्यास किया गया। नकली हमले की स्थिति में प्राथमिक उपचार और राहत कार्य का प्रदर्शन किया गया।

read more:  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवशाली सफलता पर राजधानी में जश्न का माहौल

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर!
Next: Janhvi Met Gala Troll Response: मेट गाला में इंडियन सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी ने दिया मुंहतोड़ जबाव..

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.