प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदनाएं हैं और वे घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
The fire mishap in Bhiwadi, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 16, 2026
CM ने जताया दुख
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया। सीएम भजनलाल ने अधिकारियों से इस घटना को लेकर फोन पर पूरी जानकारी ली और तत्काल पीड़ितों को मदद के निर्देश दिए।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
ॐ…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी आग हादसे को लेकर अधिकारियों से फोन किया, और घटना को लेकर पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री भजनलाल ने हादसे में झुलसे हुए लोगों के बेहतर इलाज मुहैया करने को कह। CM ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई और परिजनों को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की।
View this post on Instagram
गहलोत ने प्रकट की संवेदना
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा – भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 व्यक्तियों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक एवं दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 व्यक्तियों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक एवं दुखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 16, 2026
Bhiwadi factory fire reactions: सरकार पर सवाल
वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भिवाड़ी आग घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है लेकिन राज्य सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है जो बेहद चिंताजनक बात है।
कांग्रेस नेता ने कहा- “केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मौत हो गई है। काफी लोग घायल हुए हैं। राज्य सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
