Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhind: लड़के ने लंहगा पहनकर दोस्त के लिए रखा करवा चौथ वृत, दोनों की जोड़ी की शहर भर में चर्चा
  • मध्य प्रदेश

Bhind: लड़के ने लंहगा पहनकर दोस्त के लिए रखा करवा चौथ वृत, दोनों की जोड़ी की शहर भर में चर्चा

Narendra Singh October 11, 2025

friends karwa chauth bhind: भिंड के सदर बाजार में करबाचौथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला। एक युवक जब लहंगा पहनकर सड़क पर निकला और उसके साथ दूसरा युवक भी था, तो लोग रुक गए. ट्रैफिक कुछ देर के लिए थम गया, हर कोई इस जोड़े को देखता रह गया।

लहंगे में दिखा युवक, हाथ में थाली और छलनी

करवा चौथ पर भिंड के सदर बाजार में ट्रैफिक कुछ देर के लिए थम गया. सदर बाजार के मुख्य चौक पर आमतौर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है ऐसे में एक मोटर साइकिल पर जब लोगों को एक जोड़ा दिखाई दिया तो ट्रैफिक थम सा गया, अचानक लोगों की निगाहें एक ही जगह आकर टिक गईं. लोगों ने पास से देखा तो लहंगा पहने वाला भी युवक ही था. हाथ में थाली लिए था जिसमें छलनी, करवा और पूजा का सामान था.

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

friends karwa chauth bhind: दोस्त के लिए करवाचौथ का व्रत

आमतौर पर पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं लेकिन भिंड में गुरुवार की रात नजारा कुछ और ही था. यहां सीन पूरा फिल्मी जैसा ही था जिसे देखकर लोग भौंचक्के रह गए. यहां एक दोस्त ने अपने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. लहंगा पहनकर पत्नी बना एक दोस्त,​ अपनी दोस्ती की अनूठी मिसाल पेश करने सड़क पर निकल पड़े. पहले तो लोगों ने समझा कोई दुल्हन जा रही है, फिर नजदीक से लोगों ने देखा तो पता चला कोई लड़का है. बाद में लोगों को मालूम पड़ा कि अपने दोस्त के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है.

फिल्मी सीन जैसा लगा लोगों को नज़ारा

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे हैं विनोद शर्मा और गिरीश शर्मा, जो आपस में गहरे दोस्त हैं। विनोद ने अपनी दोस्ती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और पत्नी की तरह तैयार होकर अपने दोस्त की लंबी उम्र की कामना की। लोगों ने इस दृश्य को फिल्मी सीन कहा।’​प्यार का जेंडर नहीं होता’

friends karwa chauth bhind :  ‘प्यार का कोई जेंडर नहीं होता’

विनोद शर्मा ने कहा, “प्यार और दोस्ती में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के लिए मेरे निस्वार्थ प्यार और समर्पण का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि लहंगा पहनना अच्छा अनुभव था और यह आइडिया गिरीश का ही था।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 70th Filmfare Awards: 70वीं फिल्ममेकर अवॉर्ड सेरेमनी आज, 17 साल बाद SRk करेंगे होस्ट…
Next: Singrauli Crime News: “मेरी मौत का कारण सीमा”, प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.