पंडित दीनदयाल अन्त्योदय पखवाड़े की शुरुआत से हुआ अभियान का आगाज़
Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान में मंगलवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है, जो 9 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ केवल नारा था असल में गरीबों की भलाई के लिए अगर किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

डेढ़ साल में कर दिखाया कांग्रेस के 5 साल का काम
इतना ही नहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में जो नहीं कर पाई, हमारी सरकार ने मात्र डेढ़ साल में उसे करके दिखा दिया। उन्होंने बताया कि 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और 1300 से अधिक गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना इस बात का प्रमाण है।
read more: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर
किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मिला लाभ
बतादें कि कार्यक्रम के दौरान सीएम ने किसानों और मजदूरों की मजबूती को देश की प्रगति से जोड़ा। उन्होंने लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, चेक और पट्टे सौंपते हुए कहा कि माताओं-बहनों को संपत्ति का अधिकार देकर सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है।
कांग्रेस को केवल नारे देने की आदत: भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक केवल “गरीबी हटाओ” जैसे नारे दिए, लेकिन गरीबों से कभी वास्ता नहीं रखा। गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल सपने दिखाते हैं, जबकि मोदी सरकार ने जमीन पर काम करके दिखाया है।
कांग्रेस की नाकामी हर मोर्चे पर दिखी- CM शर्मा
Rajasthan CM attacks Congress: सीएम भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि जहां भी वर्तमान सरकार ने काम शुरू किया, वहां पिछली कांग्रेस सरकार की नाकामी सामने आई। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
read more: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS
