Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Bengali Navratri Puja: बंगाली समाज में नवरात्रि में सिर्फ 5 दिन होती है माता की पूजा…
  • सनातन

Bengali Navratri Puja: बंगाली समाज में नवरात्रि में सिर्फ 5 दिन होती है माता की पूजा…

Hema Gupta October 1, 2025

Bengali Navratri Puja: इन दिनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। दुर्गा पूजा पूरे देश में पूरे विधि विधान और धूमधाम से की जाती है, लेकिन बंगाल की दुर्गा पूजा की धूम और भव्यता का कोई मुकाबला नहीं। षष्ठी से दशमी तक चलने वाला यह पांच दिवसीय पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो समाज को ऊर्जा, आनंद औऱ उल्लास से भर देता है।

Read More: Maa Tulja Bhavani Temple: पहाड़ चीरकर प्रकट हुई मां तुलजा भवानी, जानिए 3 रुपों में कैसे देती हैं दर्शन!

मां के आगमन की आहट…

बरसात के बाद जैसे ही शरद ऋतु आती है, मां दुर्गा के आगमन की आहट मिलने लगती है। नीला आकाश, सफेद बादलों की टोलियां, कांस के फूल और शिउलि की खुशबू हर ओर यही संदेश देती है– “मां आ रही हैं।”

इसी समय कुम्हार परिवार पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा और उनके चारों संतानों की प्रतिमाएं बनाने में जुट जाते हैं। घर-घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लोग नए कपड़ों व उपहारों का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं।

षष्ठी का बोधन…

षष्ठी के दिन मां दुर्गा सिंह पर सवार होकर अपने मायके आती हैं। इस दिन मंडपों में अल्पना से सजावट की जाती है और पुरोहित मंत्रोच्चारण के साथ देवी की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं। इसके साथ ही पूजा का औपचारिक आरंभ होता है।

पुष्पांजलि और भोग का विशेष महत्व…

सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन भक्त सुबह से निराहार रहकर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। देवी को फूल और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। दोपहर में भोग आरती होती है, जिसमें धुनुचि नृत्य पूजा का सबसे आकर्षक हिस्सा होता है।


देवी को अर्पित किए गए छप्पन भोग का प्रसाद सभी भक्तों में बांटा जाता है। शाम ढलते ही भव्य पंडालों की रौनक, थीम-आधारित सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम माहौल को और खास बना देते हैं।

अष्टमी की संधिपूजा…

अष्टमी की रात को होने वाली संधिपूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर 108 कमल और दीप अर्पित किए जाते हैं। भक्त मानते हैं कि इस पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

दशमी और सिंदूर खेला…

नवमी के बाद आता है दशमी, जो विदाई का प्रतीक है। इस दिन विवाहिताएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर आपस में एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ‘सिंदूर खेला’ करती हैं। यह दृश्य उत्सव का सबसे भावुक और आनंदमय पल होता है।

इसके बाद देवी की मूर्तियों का विसर्जन होता है और वातावरण में गूंजता है– “आबार एशो मां” यानी “मां, फिर आना।”

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल…
Next: RAJASTHAN NEWS : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संग्रहालय की टूटी-फूटी दीवारों पर लगाया प्लास्टर

Related Stories

झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में
  • झारखंड
  • सनातन

झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली

Rohan Umak March 2, 2026
Chandra Grahan 2026 (1)
  • सनातन

Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?

Hema Gupta March 2, 2026
Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.