Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू
  • Top Story
  • देश-विदेश

Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू

himani Shrotiya April 13, 2025

Bengal Violence Hindu: ‘हम अपने घर की छत पर चढ़ गए और छिप गए और कुछ नहीं कर सके…पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा ने ऐसे जख्‍म दिये हैं, जो उम्र भर नहीं भर जा सकता है। हिंसा के दौरान खौफ के साए में लोग अपनों को बचाने की बजाय बस अपनों की मौत का खौफनाक मंजर देखते रहे।

बंगाल जल रहा है!

पश्चिमी बंगाल के कई जिलो में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हिंसा हुई। 10 अप्रैल से जारी हिंसा ने हिंदुओ को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। 300 से 400 लोगों की भीड़ घरों में घुसी..और दुकानों और मंदिरों में तोड़फोड़ की इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए। इसमें 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। 

हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। 300 के करीब BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां की तैनात की गई हैं। धारा 144 लागु होने के साथ इंटरनेट बैन कर दिया गया है। अब कर 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- ‘वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं।’

हालात को काबू में करने के लिए रातभर अर्धसैनिक बलों ने सूती और शमशेरगंज समेत कई संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

Bengal Violence Hindu: घर छोड़कर भागे हिंदू!

इस हिंसा से हिंदू इतना डर गए कि अपने घरों को छोड़ कर पलायन कर गए। घर छोड़कर जाने वाली एक महिला का कहना है कि – ‘बंगाल में रहने के लिए हमें कई कोशिश करनी पड़ रही हैं। हमारे घरों को जला दिया गया यहां के लोगों का कहना है की पीएम मोदी ने बिल पास किया है, इसलिए यहां पर एक भी हिंदू नहीं रहेगा, जहां जाना है जाओ। हमारे घरों को जला दिया और हमारे पास से कीमती सामान सोने-चांदी और पैसे भी छिन लिए। जितने भी हिंदू थे सभी के घरों में आग लगा दी।औरतों को भी बक्शा नहीं जा रहा है गले में रस्सी बांधकर गला दबाया जा रहा है।’ 

घर छोड़कर भागे हिंदू
घर छोड़कर भागे हिंदू

Read More: what happened in nagpur aluminium factory 2025: नागपुर एल्युमिनियम फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5

वहीं एक और हिंदु युवक का कहना है कि – 

‘मुस्लिम लोग हमारे ऊपर बहुत अत्याचार कर रहे हैं। हमारे घरों को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया और हमारे साथ रह रहे लोगों पर हमला किया जा रहा है। इसलिए हम जान बचाकर वहां से भाग आए।पुलिस प्रशासन आई लेकिन हमारे सपोर्ट में कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन खुद हमें वहां से भागा रहा था। हमारे पास अब कुछ भी नहीं है।’

‘राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए’

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान से 400 से अधिक हिंदू नदी पार कर पार लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर-सोवापुर जीपी, बैसनबनगर, मालदा में शरण लेने को मजबूर हो गए। TMC की तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है। हिंदुओं का शिकार किया जा रहा है, लोग अपनी ही धरती पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं! कानून और व्यवस्था को इस तरह से खराब होने देने के लिए राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए।

Bengal Violence Hindu: ममता सरकार पर भड़क रहे लोगअपना घर छोड़कर आए लोगों को अस्थायी राहत शिविर में ठहराया गया है। राहत शिविर में रह रहे लोगों का कहना है कि वे अभी भी डरे हुए हैं और वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। लोगों के घर छोड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है..लोग ममता सरकार पर भड़क रहे है। कहा जा रहा है कि अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बंगाल को बांगलादेश बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Ambedkar Jayanti: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
Next: MI vs DC IPL 2025: इस सीजन का पहला मैच हारी दिल्ली, आउट होने पर बुमराह ने बापु को चिढ़ाया

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.