Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी
  • छत्तीसगढ़

Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Narendra Singh July 2, 2025

Bastar Fighter Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बस्तर फाइटर में पदस्थ एक महिला आरक्षक साक्षी पटेल (24 वर्ष) का शव उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला है। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र की है, जहां साक्षी पिछले कुछ समय से तैनात थीं।

Bastar Fighter Constable Suicide: क्या है पूरा मामला?

बुधवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, केशकाल स्थित उनके घर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो साक्षी का शव पंखे से कपड़े के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

5 साल पहले बस्तर फाइटर में हुई थीं भर्ती

साक्षी पटेल वर्ष 2019 में बस्तर फाइटर के लिए भर्ती हुई थीं। वे वर्तमान में केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की थी। इसके बाद उनकी रात्रि ड्यूटी (10 PM से 5 AM) निर्धारित थी, लेकिन वे रात में थाने नहीं पहुँचीं। बुधवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तब इस घटना की जानकारी मिली।

अकेली रहती थीं सरकारी क्वार्टर में

साक्षी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक आवंटित आवास में अकेली रहती थीं। यह क्वार्टर पुलिस विभाग के कर्मचारियों को आवंटित किया गया था। बताया गया है कि वे काफी शांत स्वभाव की थीं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं।

पिता भी पुलिस विभाग में पदस्थ

साक्षी के पिता नारायणपुर जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से यह परिवार मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

घटना के बाद थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

दो महीने पहले भी दुर्ग RPF की महिला सिपाही ने खुदकुशी की

इससे पहले दो महीने पहले भी दुर्ग RPF की महिला सिपाही ने खुदकुशी की आशंकादुर्ग RPF में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि महिला मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चूरी में रखवा दिया गया है।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IED Blast in Bijapur: नक्सलियों की कायराना हरकत, एक ग्रामीण गंभीर घायल, दूसरे की हत्या
Next: IND vs ENG 2nd Test Match: बर्मिंघम में आज से दूसरा मुकाबला, क्या होगी भारत की वापसी?

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.