Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!
  • एंटरटेनमेंट

Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!

Hema Gupta October 28, 2025

Baseer Ali On bigg boss 19: टीवी का कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन तीखी नोकझोंक और विवादो की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। एक ओर बिग बॉस हाउस के अंदर घमासान मचा हुआ है। वहीं एविक्शन के बाद बसीर अली ने मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। और अमाल, नेहल के साथ दोस्ती के बारें में भी बात की।

Read More: Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!

बसीर अली ने खोले राज….

बसीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि- “मैं जिन रियलिटी शोज का हिस्सा रहा हूं, उनके अनुभव से यह स्वीकार करने की कला सीखी है। ‘बिग बॉस’ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जब मैं घर से बाहर हुआ, तो एक पल के लिए तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। जिस दिन मैं घर से बाहर होने वाला था, उस दिन जब मैं उठा, तो मुझे वह घर अलग लगा जहां मैंने 63 दिन बिताए थे। मैंने इसे ईश्वर का संकेत माना और जब बाहर आया, तो मुस्कुराते हुए निकला।”

नेहल, अमाल संग दोस्ती पर दिया बयान…

सोशल मीडिया पर बसीर की दोस्ती पर सवाल उठने लगे तो बसीर ने लोगों को अपनी नेहल और अमाल संग दोस्ती पर बात करते हुए कहा कि-
“मैं कुछ कमेंट्स पढ़ रहा था कि कैसे अमाल और नेहल की दोस्ती मेरे लिए उल्टी पड़ गई, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए किसी को दोषी ठहरा सकता हूं। मैंने उनसे दोस्ती करना की और यह मेरा फैसला था। हो सकता है कि लोगों को अमाल के कामों या बातों की वजह से पसंद न आए हों। वे नेहल को भी उन्हीं वजहों से पसंद नहीं करते थे। मैं बस उनके साथ खड़ा रहा और जब वे गलत हुए तो उनका मार्गदर्शन किया। अगर यही वजह है कि मुझे बेदखल किया गया, तो यह बहुत ही मतलबी दुनिया है।”

क्या नेहल से चल रहा अफेयर?

नेहल के साथ अफेयर पर बसीर ने दी सफाई – “मैं बहुत साफ था कि हम सिर्फ दोस्त हैं। लवर्स कहलाने के लिए हमने कौन सी लाइन पार की? लोग शहबाज के पैर की मालिश कर रहे हैं, सिर की मालिश कर रहे हैं, पूरे समय उसके हाथ दबा रहे हैं। क्या वो उनके साथ सो रहा है या कुछ और गलत कर रहा है? नहीं। मैं नेहल के साथ जो भी करता था, वह बिल्कुल हेल्दी था और दोस्ती की हद में था।

घरवालों ने उसे लव एंगल का रूप दे दिया। मेकर्स ने शो के आखिरी हफ्तों में सिर्फ वो क्लिप्स दिखाईं, जिनमें मैं उनकी गोद में लेटा था। क्या मैं हमेशा वही करता था? नहीं, हम और भी बहुत कुछ करते थे, जो दिखाया नहीं गया। जब कंटेंट पर मेकर्स का कंट्रोल होता है, तो वो वही दिखाते हैं जो उन्हें सही लगता है और दर्शक वही मान लेते हैं।”

बसीर ने नेहल और फरहाना की दोस्ती को फेक बताया साथ ही कहा कि वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

पक्षपात का लगाया आरोप….

‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। दरअसल, मालती चहर ने एक एपिसोड में अमाल मलिक से बात करते हुए उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by انصاری موسی (@musi__913)

इसे लेकर बसीर अली ने कहा, “बाहर आने के बाद मुझे इसके बारे में पता चला, सवाल उठना चाहिए कि अमाल ने मुझे क्यों नहीं बताया। सवाल ये भी उठना चाहिए कि मालती ने जाकर अमाल से मेरी सेक्सुअलिटी के बारे में क्यों पूछा, मुझसे भी पूछ सकती थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FM Bollywood (@framedmindset)

फिर बसीर अली ने आगे कहा कि-

“इससे भी बड़ा सवाल ये है कि ‘बिग बॉस’ और सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा क्यों नहीं उठाया, क्योंकि अगर मालती जैसी वाइल्ड कार्ड, जिसका गेम सेंस बिल्कुल जीरो है, वो जाकर अगर ऐसे बेबुनियाद मुद्दे उठाकर किसी के साथ बात कर रही है, तो उसमें इतना दम क्यों नहीं था कि वो मुझसे पूछे। बिग बॉस ने इसके बारे में क्या किया? यह बात कैमरे पर कही गई थी और वो क्लिप खुद बिग बॉस टीम से बाहर आई। फिर सलमान खान सर या शो के मेकर्स ने इस पर क्या कदम उठाया? क्या वे इसे उठाना ही नहीं चाहते थे? क्या यह मेरे साथ न्याय है?”

बसीर ने मेकर्स पर उठाए सवाल…

“जब मैंने कंटेस्टेंट की क्वालिटी पर ‘शिट’ कहा था, तो उसे बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया गया। फराह खान ने मुझे इसके लिए डांटा और मैं बुरा दिखने लगा। गौरव ने आमल से कहा था कि तुम तो एक अच्छी फैमिली से आते हो, और मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये लोग तो ऐसे हैं, क्या हम अच्छी फैमिली से नहीं आते?’ इस तरह की बातें किसी ने नहीं उठाईं। साफ दिखता है कि वो इन बातों को नजरअंदाज करना चाहते थे, क्योंकि यह उनके लिए फायदेमंद नहीं था।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 26 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Next: RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.