Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani district development: बुनियादी सुविधाओं से अब भी वंचित बड़वानी, 27 साल बाद भी अधूरी हैं विकास की उम्मीदें
  • मध्य प्रदेश

Barwani district development: बुनियादी सुविधाओं से अब भी वंचित बड़वानी, 27 साल बाद भी अधूरी हैं विकास की उम्मीदें

Aditya Mishra May 26, 2025

Barwani district development: खबर मप्र के बड़वानी जिले से है जहां 27 साल हो गए हैं लेकिन अब भी यहां के लोग रेल लाइन, मेडिकल कॉलेज और नियमित जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। एक दिन छोड़कर पानी मिलना आम बात हो चुकी है। अब सवाल उठता है कि कब आएगा असली विकास?

 27 साल की स्थापना, लेकिन विकास अधूरा

बतादें कि बड़वानी जिला 1998 में अस्तित्व में आया था लेकिन 27 साल बीत जाने के बाद भी यहां कई ज़रूरी ढांचे अधूरे हैं। न मेडिकल कॉलेज है, न इंजीनियरिंग, न कृषि और न ही वेटनरी कॉलेज। इनकी कमी से युवाओं को दूसरे ज़िलों या राज्यों में पलायन करना पड़ता है। यही नहीं, अब तक एक भी रेलवे लाइन बड़वानी को नहीं मिल पाई है।

Barwani district development:
Barwani district development:

 आधारभूत सुविधाएं कमजोर, पलायन बन रहा विकल्प

यहां के स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी है। रोजगार के लिए फैक्ट्रियां और उद्योग नहीं हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोग नौकरी और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में पलायन करने को मजबूर हैं। जिले में रेलवे न होने से ट्रांसपोर्ट और व्यापार दोनों पर असर पड़ा है।

read more: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्योग समागम 2025 का करेंगे शुभारंभ,प्रदेश के मुखिया भी रहेंगे मौजूद

 स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की स्थिति

हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ नए भवन और सुविधाएं शुरू की गई हैं, लेकिन ज़रूरत के मुकाबले अब भी बहुत कम हैं। सड़कें और बिजली व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन सीवरेज और डिवाइडर रोड जैसी परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं या निर्माणाधीन हैं।

  जनता की उम्मीदें और सरकार की जिम्मेदारी

जिले के लोगों का मानना है कि अब जब ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन में एक ही दल) है, तो बड़वानी को बड़ी सौगातें मिलनी चाहिए थीं। लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे उलट है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उनका इंतज़ार कब खत्म होगा?

 समाजसेवियों और आंदोलनकारियों की राय

Barwani district development: NBA नेत्री मेधा पाटकर ता कहना है कि बड़वानी जैसे आदिवासी बाहुल्य ज़िले की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना एक अन्याय है। तो वहीं समाजसेवी अजित जैन का भी कहना है कि 27 साल लंबा समय होता है… सरकार ने अगर वाकई इस जिले को विकसित करना है तो शिक्षा,स्वास्थ्य और यातायात, पानी पर फोकश करना ही होगा।

read more:  मनोरंजन नहीं, शर्मिंदगी! एक्सप्रेस वे पर सेक्स करते पकड़े गए BJP नेता, हुए गिरफ्तार


 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Monsoon Alert : पुणे में बादल फटा, 200 घरों में पानी भरा, केरल में तेज बारिश से मौतें
Next: shubhanshu shukla : ISS के लिए क्वारंटीन, 8 जून को उड़ान भरेंगे

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.