Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani security system: बड़वानी में हाईटेक कैमरा सिस्टम से सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत
  • मध्य प्रदेश

Barwani security system: बड़वानी में हाईटेक कैमरा सिस्टम से सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

divya mistry June 8, 2025

Barwani security system: बड़वानी जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर की 31 अहम लोकेशनों पर कुल 145 हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं, जो लगातार निगरानी रखेंगे और अपराध नियंत्रण में मददगार साबित होंगे।

Barwani security system
Barwani security system

Barwani security system: संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी

प्रभारी इंस्पेक्टर रेडियो विजय सिंह चौहान के अनुसार, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर उन्नत तकनीक वाले AMPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वाहनों के नंबर स्वचालित रूप से स्कैन करके ट्रेस कर सकते हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

Barwani security system: लगातार एक दिशा में निगरानी करते हैं

कैमरों की स्थापना धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक जगहों, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर की गई है। इनमें पीटीजेड (PTZ) कैमरे शामिल हैं, जो 360 डिग्री में घूमकर पूरे इलाके पर नजर रख सकते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर 90 डिग्री के फिक्स्ड कैमरे भी लगाए गए हैं जो लगातार एक दिशा में निगरानी करते हैं।

Barwani security system: गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सके

शहर में कैमरे लगाए गए प्रमुख स्थानों में कोर्ट चौराहा, रामदेव बाबा मंदिर मार्ग, कारंजा चौराहा, मोटीमाता चौक, चंचल चौराहा, रणजीत चौक, न्यू बस स्टैंड और एमजी रोड शामिल हैं। इसके अलावा शहर के बाहरी इलाकों जैसे अंजड़ रोड, कुक्षी बाईपास, राजघाट रोड और कसरावद रोड पर भी निगरानी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बाहरी गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सके।

कंपनी और पुलिस विभाग मिलकर संचालित करेंगे

इस पूरे सिस्टम का संचालन एक नए कंट्रोल रूम से किया जाएगा, जो कलेक्टोरेट के पीछे वीआईपी मार्ग पर स्थापित किया गया है। यहां से सभी कैमरों की फीड्स रियल टाइम में देखी जा सकेंगी। इस निगरानी प्रणाली को ठेका कंपनी और पुलिस विभाग मिलकर संचालित करेंगे।

नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा

Barwani security system:  तीन तकनीकों से लैस यह सुरक्षा सिस्टम – AMPR, PTZ और फिक्स कैमरों – की मदद से न केवल अपराधों की रोकथाम होगी, बल्कि अपराधों की जांच में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल सकेंगे। इससे बड़वानी शहर की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई: एक अनोखी लव स्टोरी
Next: मां ने TV देखने से रोका तो बेटे ने किया सुसाइड, क्यों छोटी-छोटी बातों पर बच्चे उठा रहे ऐसे कदम, जानिए आज के बच्चों की Mental Condition

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.