Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani Health Update: बड़वानी जिले में बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारियां, 5 दिनों में 4000 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल
  • मध्य प्रदेश

Barwani Health Update: बड़वानी जिले में बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारियां, 5 दिनों में 4000 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

divya mistry June 26, 2025

Barwani Health Update: बड़वानी जिले में जून माह की बारिश और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते पांच दिनों में करीब 4000 से अधिक मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया है।

Barwani Health Update
Barwani Health Update

Barwani Health Update: सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जून को 762, 23 जून को 697, 24 जून को 658, 25 जून को 752 और 26 जून को 750 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। सिर्फ बुधवार को ही लगभग 750 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।

Barwani Health Update: मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त, एलर्जी और शरीर में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Barwani Health Update: फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें

सिविल सर्जन डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि पानी की गुणवत्ता में गिरावट और अस्वच्छ खानपान भी इस बढ़ते संक्रमण का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भर्ती मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या पर्याप्त है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने और लक्षण नजर आते ही समय पर अस्पताल पहुंचकर जांच करवाने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bike Toll Tax Rumor: बाइक पर टोल टैक्स की खबर झूठी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स कर किया खंडन  
Next: ChatGPT Limitations and Capabilities: ChatGPT ने खुद बताई अपनी कमियां! जानिए इसकी क्षमताएं…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.