Barwani Health Update: बड़वानी जिले में बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारियां, 5 दिन...

barwani-health-update

Barwani Health Update: बड़वानी जिले में बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारियां, 5 दिनों में 4000 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

barwani health update बड़वानी जिले में बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारियां 5 दिनों में 4000 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

Barwani Health Update: बड़वानी जिले में जून माह की बारिश और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते पांच दिनों में करीब 4000 से अधिक मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया है। [caption id="attachment_90918" align="alignnone" width="300"]Barwani Health Update Barwani Health Update[/caption]

Barwani Health Update: सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जून को 762, 23 जून को 697, 24 जून को 658, 25 जून को 752 और 26 जून को 750 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। सिर्फ बुधवार को ही लगभग 750 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।

Barwani Health Update: मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त, एलर्जी और शरीर में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Barwani Health Update: फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें

सिविल सर्जन डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि पानी की गुणवत्ता में गिरावट और अस्वच्छ खानपान भी इस बढ़ते संक्रमण का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भर्ती मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या पर्याप्त है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने और लक्षण नजर आते ही समय पर अस्पताल पहुंचकर जांच करवाने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"