Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया…

Hema Gupta May 16, 2025

Barcelona wins 28th La Liga: स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने 15 मई को खेले गए मुकाबले में एस्पान्योल को 2-0 से हराकर अपना 28वां ला लीगा खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने 2 मैच शेष रहते ही लीग अपने नाम कर ली।

Read More: Neeraj Arshad Nadeem Statement: “हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे” – अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान..

पॉइंट्स टेबल में मजबूत बढ़त…

बार्सिलोना ने अब तक 36 मैचों में 85 पॉइंट हासिल किए हैं और वह टेबल में शीर्ष स्थान पर है। वहीं, रियल मैड्रिड 36 मैचों के बाद 78 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है।

ला लीगा में कुल 20 टीमें खेलती हैं और हर टीम को कुल 38 मैच खेलने होते हैं – एक होम और एक अवे। लीग में सभी के दो-दो मैच बाकी है।

यामल का शानदार प्रदर्शन: पहला गोल किया..

17 वर्षीय युवा खिलाड़ी लामिने यामल ने मैच के 53वें मिनट में शानदार गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने एस्पान्योल के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया।

काबरेरा को मिला रेड कार्ड…

मैच के 80वें मिनट में एस्पान्योल के खिलाड़ी लिएंड्रो काबरेरा को रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने गेंद छीनते समय यामल के पेट पर वार किया, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद एस्पान्योल को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

फर्मिन लोपेज का इंजुरी टाइम में गोल…

फर्मिन लोपेज ने मैच के इंजुरी टाइम में गोल कर स्कोर 2-0 किया और बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित की।

मैच के दौरान ग्राउंड के बाहर कार दुर्घटना, 13 घायल…

मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर एक कार दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।

कार चालक को खतरनाक ड्राइविंग और चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में स्पष्ट किया कि ‘स्टेडियम के अंदर मौजूद दर्शकों को कोई खतरा नहीं था। कार चालक को खतरनाक ड्राइविंग और चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Smartphone Battery fire Risk: गर्मी में स्मार्टफोन की बैटरी में आग लगने का खतरा, इन 7 टिप्स से रखें उसे सुरक्षित…
Next: UP CM: रामगोपाल यादव का सीएम योगी पर पलटवार: कहा, जाति-धर्म के आधार पर हो रहे अत्याचार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.