Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Bangladesh Hindus Protest: बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ हिंदुओं का प्रदर्शन: बोले- मर जाएंगे, लेकिन देश नहीं छोड़ेंगे
  • देश-विदेश

Bangladesh Hindus Protest: बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ हिंदुओं का प्रदर्शन: बोले- मर जाएंगे, लेकिन देश नहीं छोड़ेंगे

Shital Sharma August 10, 2024

 हरे कृष्ण-हरे राम के नारे

Bangladesh Hindus Protest : हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश में हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। ढाका में हिंदू जागरण मंच ने हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बंगाली अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, शाहबाग चौक पर हजारों हिंदू इकट्ठा हुए और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने हरे कृष्ण-हरे राम के नारे भी लगाए।

 हिंदू जागरण मंच ने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई 

हिंदू जागरण मंच के आयोजकों ने कहा कि दिनाजपुर में हिंदुओं के चार गांवों को आग लगा दी गई। लोग बेसहारा हो गए हैं। लोग छिपकर रहने को मजबूर हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले बढ़े हैं।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Bangladesh Hindus Protest: हरे-कृष्ण के नारों के साथ प्रदर्शन  

प्रदर्शन के दौरान हिंदू समुदाय ने अल्पसंख्यक मंत्रालय के गठन, अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए आयोग के गठन, अल्पसंख्यकों पर हमलों को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने और संसद में अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत सीटों की मांग की।

Read More- Plane Crash in Brazil : ब्राजील में प्लेन क्रैश में 61 की मौत, साओ पाउलो शहर में हुआ हादसा

 हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की भी मांग की। इसके अलावा ध्वस्त मंदिरों के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे इस देश में पैदा हुए हैं। यह उनके पूर्वजों की भूमि है। यह देश भी उतना ही उनका है। हम मर जाएंगे, लेकिन देश नहीं छोड़ेंगे। हम अपने अधिकारों को पाने के लिए सड़क पर होंगे।

अवामी लीग ने इस बात पर भी चिंता जताई कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद से हजारों बांग्लादेशी हिंदू भारत आने के लिए सीमा पर पहुंच गए हैं। समझाने के बाद उन्हें वापस भेजा जा रहा है। शेख हसीना की अवामी लीग ने भी हिंदू नागरिकों के खिलाफ हिंसा पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदू पांच अगस्त से अपने सहकर्मियों, संपत्तियों और मंदिरों पर हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह जातीय आधार पर किसी भी हमले या हिंसा के खिलाफ हैं। उन्होंने हिंसा रोकने की अपील की।

बांग्लादेश की आबादी 17 करोड़ है, जिनमें से लगभग 1.35 करोड़ हिंदू हैं। हिंदू धर्म बांग्लादेश में दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। देश के 64 में से 61 जिलों में हिंदुओं की बड़ी आबादी है। खबरों के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदू हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक माने जाते हैं।  

बांग्लादेश हिंदू, बौद्ध, ईसाई एकता परिषद के अनुसार, देश के 64 जिलों में से 52 में हिंदुओं और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। काउंसिल ने कहा है कि अल्पसंख्यक आबादी डर के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से सुरक्षा की मांग की है।

Bangladesh Hindus Protest against violence

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Israel Attacks School: गाजा में स्कूल पर हवाई हमला, 100 की मौत
Next: Indias First Food Grain ATM : देश का पहला अनाज एटीएम शुरू: 5 मिनट में 50 किलो अनाज मिलेगा

Related Stories

दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने शामिल
  • Bollywood Stars Holi Celebration: किसी ने की ग्रैंड पार्टी तो किसी ने परिवार संग खेली होली!
  • काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम
  • होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा
  • Rashmika Vijay Wedding Reception: हैदराबाद में सजेगा सितारों का जमावड़ा, Virosh का रिसेप्शन आज
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.