
एक मिनट में 17 हजार फीट से नीचे गिरा
Plane Crash in Brazil : विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ब्राजील के शहर साओ पाउलो में 61 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
एयरलाइन वोइपास ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो में गुआरुलहोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटनाग्रस्त होने वाले विमान का पंजीकरण पीएस-वीपीबी, एटीआर 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग बैठ सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लेन में 62 लोग सवार थे।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि दुर्घटना से डेढ़ मिनट पहले विमान ऊंचाई खो चुका था। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:21 बजे तक विमान 17,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह महज 10 सेकेंड में करीब 250 फीट नीचे गिर गया।
यह अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट तक चला गया। 8 सेकंड के बाद यह 2 हजार फीट नीचे पहुंच गया। फिर करीब एक मिनट में वह तेजी से नीचे उतरने लगा – महज एक मिनट में करीब 17 हजार फीट नीचे गिरकर आग लग गई।