Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Banaskantha NEWS: अहमदाबाद प्लेन हादसे में बनासकांठा के चार लोगों की दर्दनाक मौत
  • गुजरात

Banaskantha NEWS: अहमदाबाद प्लेन हादसे में बनासकांठा के चार लोगों की दर्दनाक मौत

divya mistry June 13, 2025

Banaskantha NEWS: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बनासकांठा जिले के चार यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। यह दुखद हादसा पूरे बनासकांठा जिले में शोक की लहर फैला गया है।

Banaskantha NEWS
Banaskantha NEWS

Banaskantha NEWS: गांव में उनकी अच्छी खासी पहचान थी

हादसे में थावर गांव निवासी चौधरी कमलेशभाई सवदानभाई और उनकी पत्नी चौधरी धापूबेन कमलेशभाई की मृत्यु हो गई। वे दोनों निजी काम से लंदन जा रहे थे और अहमदाबाद से फ्लाइट में सवार हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे काफी सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के थे, और गांव में उनकी अच्छी खासी पहचान थी।

दुर्भाग्यवश यह मुलाकात कभी पूरी नहीं हो सकी

वहीं, पालनपुर के लक्ष्मण टेकरी विस्तार निवासी लाभूबेन ठक्कर और उनके पति रमेशभाई ठक्कर भी उसी फ्लाइट में सवार थे। वे सुबह पालनपुर से अहमदाबाद रवाना हुए थे और लंदन में रह रहे अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि यह यात्रा परिवारिक मुलाकात के उद्देश्य से की जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह मुलाकात कभी पूरी नहीं हो सकी।

Banaskantha NEWS: परिजनों और गांव-शहर में शोक की लहर फैल गई

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव-शहर में शोक की लहर फैल गई। जानने वालों की आंखों में आंसू और दिलों में अफसोस था कि एक सामान्य यात्रा कैसे ऐसा भयानक मोड़ ले सकती है।

हरसंभव मदद और मुआवजा प्रदान किया जाए

फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हादसे की जांच में जुटी हैं और मृतकों की पहचान व शवों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्थानीय नेताओं और समाज के लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद और मुआवजा प्रदान किया जाए।

कई परिवारों के लिए गहरा जख्म बनकर रह गई

Banaskantha NEWS
Banaskantha NEWS

Banaskantha NEWS: हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की स्मृति में समाजजन और परिवारजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह दुर्घटना न सिर्फ चार जिंदगियों का अंत है, बल्कि कई परिवारों के लिए गहरा जख्म बनकर रह गई है।

संवाददाता: मोहन भाटिया, बनासकांठा

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर राजस्थान सीएम समेत कई  दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, सभी यात्रियों की सुरक्षा की कामना
Next: NIA Raid:  💥 अमृतसर ग्रेनेड हमले की जांच में बड़ा खुलासा! अमेरिका से आया पैसा

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.