Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Banaskantha: गुजरात के बनासकांठा में नकली डीवाईएसपी गिरफ्तार, 38 लाख की ठगी का मामला उजागर
  • गुजरात

Banaskantha: गुजरात के बनासकांठा में नकली डीवाईएसपी गिरफ्तार, 38 लाख की ठगी का मामला उजागर

divya mistry June 18, 2025

Banaskantha: गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगांव तहसील में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छापी पुलिस स्टेशन की टीम ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को डीवाईएसपी (DYSP) बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। आरोपी की पहचान जितेंद्र उदय सिंह राठौड़ के रूप में हुई है, जो मूलतः अरावली जिले की मोडासा तहसील के सरदोई गांव का रहने वाला है।

Banaskantha
Banaskantha

Banaskantha: लोगों को अपने जाल में फंसा लिया

पुलिस की जानकारी के अनुसार, आरोपी इस समय अंबाजी में ‘जय अंबे रेजिडेंसी’ नामक स्थान पर रह रहा था, जहां वह अपना नाम बदलकर गुप्त रूप से रह रहा था। उसने खुद को गुजरात के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एक डीवाईएसपी अधिकारी के रूप में पेश किया और इसी झूठे परिचय का उपयोग करते हुए कई लोगों को अपने जाल में फंसा लिया।

पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई

सबसे बड़ी ठगी उसने छापी गांव के निवासी और पेशे से बिल्डर धनराजभाई मेघराजभाई चौधरी के साथ की। आरोपी ने विश्वास में लेकर बिल्डर से 38 लाख रुपये की भारी रकम ठग ली। ठगी की जानकारी मिलने के बाद बिल्डर ने छापी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Banaskantha: आगे की कार्रवाई की जा रही

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छापी पुलिस स्टेशन की प्रभारी निरीक्षक (PI) हिना वाघेला ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी और मैन्युअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक किया गया और अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी पहचान का दावा करता

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और ऐसे किसी भी व्यक्ति से सावधान रहने को कहा है जो फर्जी पद या सरकारी पहचान का दावा करता है।

मामले की विस्तृत जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को निशाना बनाया है और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संवाददाता: मोहन भाटिया, बनासकांठा

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री! फास्टैग का नया पास सिस्टम, जानें कैसे मिलेगा पास
Next: Best Books for Personal Growth: ये 8 किताबें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच…

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.