Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Balodabazar: दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Balodabazar: दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या

Narendra Singh August 3, 2025

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी पथराव

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 2 युवकों ने पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर गांववालों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

इन लोगों ने की वारदात

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक है, जो झबड़ी गांव का रहने वाला था। नानू का दोस्त मेमचंद कौशिकगंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं कुल्हाड़ी से मारने वालों का नाम लकी केवट और अजय केवट है, जो मड़कड़ा गांव के रहने वाले हैं।

ये है पूरा मामला ?

घटना 1 अगस्त 2025 की है जहां नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे, तभी आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्त को देख लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नानू और मेमचंद को मारने की साजिश रची।शाम को लकी और अजय ने नानू और मेमचंद को घेर लिया। इस दौरान ​​​​​​लकी और अजय ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों दोस्तों के सिर पर गंभीर चोटें आई। युवक खून से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। नानू के सिर पर ज्यादा चोट थी।इस दौरान राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नानू ने दम तोड़ दिया, जबकि मेमचंद को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

मौत के बाद पुलिस को मिली खबर

पुलिस के मुताबिक नानू की मौत के बाद रात में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मड़कड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान आरोपी के गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे 2 गाड़ियों के शीशे टूट गए। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को 3-4 घंटे तक गांव में घेरकर रखा। साथ ही जमकर बवाल किया।इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति को देखकर ASP अभिषेक सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40-50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा घेरे के बीच दोनों आरोपियों को घंटों मशक्कत के बाद हिरासत में लिया गया, लेकिन आरोपियों को ले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की।

इसलिए किया मर्डर

गांववालों ने पुलिस को बताया कि नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक ने दोनों युवकों से मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पथराव किया। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि लकी और अजय ने पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट
Next: WI vs Pak T20 2025: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में की वापसी, टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी..

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.