Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Balod: टीचर पत्नी की मर्डर मिस्ट्री
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Balod: टीचर पत्नी की मर्डर मिस्ट्री

Narendra Singh May 30, 2025

इंजीनियर पति ने देखे 150+ क्राइम स्टोरीज, फिर रची साजिश

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक टीचर की मौत के खुलासे में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने टीचर के इंजीनियर पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पति की गिरफ्तारी यू-ट्यूब और गूगल सर्च हिस्ट्री से हुई है।

क्राइम पेट्रोल स्टाइल प्लानिंग

आरोपी पति शीशपाल वासनिक, जो पेशे से बिजली विभाग में इंजीनियर है, ने 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज़, यूट्यूब वीडियोज और गूगल सर्चेस के जरिए हत्या की प्लानिंग की थी। पुलिस को उसकी सर्च हिस्ट्री और मोबाइल गतिविधियों से यह राज़ पता चला। जांच में यह भी पता चला कि उसने मर्डर के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। साथ ही मर्डर की प्लानिंग और सबूत मिटाने के लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज के एपिसोड उसके पति ने देखे। मोबाइल लोकेशन से बचने का भी उसने तरीका निकाला था।इतना ही नहीं, उसने घटना को एक्सीडेंट का भी रूप दिया था। हालांकि महिला के परिजन ने कहा कि, ये हादसा नहीं हत्या है। इसके बाद जांच फिर से हुई और फिर

बरखा वासनिक
बरखा वासनिक

पुलिस समझ रही थी एक्सीडेंट

पूरी घटना 22 मार्च 2025 की शाम 4.15 बजे की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास दो स्कूटी सवार महिलाएं सड़क पर गिरी हुई मिली थी। जिसमें शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठी मथुरा मंडावी गंभीर रूप से घायल थी।घटना के बाद दल्लीराजहरा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू हुई। प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लगा। फिर मृतिका की बहन प्रियंका डाहार ने एसपी, आईजी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए। जब पुलिस ने मामले की हत्या की एंगल से जांच शुरू की तो सच सामने आया।

साजिश से पहले देखे क्राइम पेट्रोल एपिसोड

आरोपी पति का नाम शीशपाल वासनिक है जो भिलाई-3 में विद्युत विभाग में इंजीनियर है। पूछताछ में पता चला कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था और तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी, लेकिन कानूनी रूप से तलाक नहीं हो पाया।इसी दौरान शीशपाल ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज देखी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस जांच से बचने के तरीकों के लिए भी उसने यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो खंगाले।

60 हजार में की पत्नी की हत्या की डील

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उसने सुपेला भिलाई निवासी कयामुद्दीन (24 साल) से 60 हजार रुपए में सौदा किया था।इतना ही नहीं, हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले उसने शातिर तरीका भी अजमाया। 21 मार्च की रात उसने अपना एक मोबाइल ऑफिस के स्वीपर राहुल रात्रे को दे दिया। साथ ही कुछ कॉन्टैक्ट नंबर भी दिए।

स्कूटी को मारी टक्कर, गिरते ही रॉड से कर दी हत्या

22 मार्च की सुबह शीशपाल वासनिक अपने साथी कयामुद्दीन के साथ रेकी करने लगा। बिना नंबर प्लेट वाले बोलेरो वाहन से दोनों निकले। काफी रेकी के बाद बजरंग बली मंदिर के पास मोड़ को घटनास्थल के रूप में चुना गया।जैसे ही बरखा वासनिक की स्कूटी बोलेरो को ओवरटेक कर रही थी, शीशपाल ने कयामुद्दीन को टक्कर मारने का इशारा किया। स्कूटी से बरखा और उसकी एक सहेली टक्कर लगने से गिर गए।बताया जा रहा है कि, गिरते ही शीशपाल ने बोलेरो से उतर लोहे की रॉड से पत्नी के सिर और पीठ पर कई वार भी किए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दहेज को लेकर बढ़ा विवाद

मृतिका बरखा वासनिक की बहन प्रियंका डाहार ने दैनिक भास्कर को बताया कि बरखा और शीशपाल का विवाह 28 अप्रैल 2016 को हुआ था। शादी के अगले ही दिन से शीशपाल ने 4 लाख रुपए दहेज न मिलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया था।पहले चरण में 70 हजार रुपए दिए भी गए थे। कुछ समय तक दोनों दल्लीराजहरा में साथ रहे, लेकिन वहां भी बरखा के साथ मारपीट होती रही। इस मारपीट की शिकायत की प्रति बरखा की बहन ने दैनिक भास्कर को उपलब्ध कराई है।

बोलेरो, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद

दल्लीराजहरा की सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि, आरोपी शीशपाल वासनिक और कयामुद्दीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी, लोहे की रॉड, मोबाइल नंबरों की लिस्ट और दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इन सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE 

Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal : सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
Next: MP NEWS : MP में विधवा महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपए

Related Stories

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया
  • जुर्म गाथा

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Rohan Umak March 3, 2026
Lakshman Jhula drug arrest
  • उत्तराखंड
  • जुर्म गाथा

लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

himani Shrotiya March 3, 2026
भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.