Balod Pickup Accident News:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गंभीर हादसा हो गया, यात्रियों से भरी पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें है। यह मामला मंगचुआ थाना क्षेत्र का है।
नामकरण संस्कार से लौट रहें थे लोग
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार यात्री एक गांव के है, ये सभी नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस गांव जा रहे थे, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ गया ड्राइवर ने भी अपना कंट्रोल खो दिया, जिसकी वजह से वाहन पलट गया। इस दौरान 2 की मौत हो गई।

पुलिस को दी सूचना
हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महिलाओं के शवों का पंचनामा कर मॉर्चुरी में रखवा दिया था, आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शव परिजन को सौंप देंगे।
पुलिस का बयान
मंगचुआ थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने कहा कि- ‘राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में मोड़ पर वाहन की तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।’
